- Dainik Bhaskar Hindi
- Recipe
- Snacks: Try the delicious spicy tomato dumplings? know recipe
दैनिक भास्कर हिंदी: Snacks: बारिश में ट्राई करें स्वादिष्ट चटपटा टमाटर पकौड़ा? ये है रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम आ गया है और इस मौसम में कुछ चटपटा और गरमागरम चीजें खाना लगभग सभी को पसंद होता है। ऐसे कई सारे स्नेक्स हैं, जो घरों में बनाने के साथ ही बाजार में भी आसानी से उपलब्ध होते हैं। हालांकि इन सब में पकौड़े की बात करें तो नाम लेते हुए आपके मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या कभी आपने टमाटर के चटपटे और टेस्टी पकौड़े का स्वाद चखा है। यदि नहीं तो यहां हम बता दें कि इसे बनाना बेहद आसाना है और ये एक दम नए तरह की रेसिपी है जो सभी को पसंद आएगी।
आइए, Cook With Parul के जरिए जानते हैं चटपटा टमाटर पकौड़ा की रेसिपी। इसे आप घर में ही बड़ी ही सरलता से बना सकते हैं। खास बात यह कि इसे बनाने के लिए कुछ ही सामग्री की आवश्यकता होती है जो आसानी से मिल जाती है। इसे बनाने के लिए कौन कौन सी सामग्री की जरूरत होगी, आइए जानते हैं...
क्रिस्पी स्प्रिंग रोल्स बनाने का ये है आसान तरीका, जानें रेसिपी
सामग्री |
मात्रा |
धनिया |
1 कप |
कटी हुई हरी मिर्च |
4 |
कटा हुआ अदरक |
1 इंच |
नमक |
स्वादानुसार |
काला नमक |
1/2 चम्मच |
जीरा |
1/2 चम्मच |
चाट मसाला |
1/2 छोटा चम्मच |
सेव |
1 कप |
टमाटर |
3 |
बेसन |
1 कप |
चावल का आटा |
3 बड़े चम्मच |
नमक |
स्वादानुसार |
हींग |
2 चुटकी |
कैरवे |
1 चम्मच |
बेकिंग सोड़ा |
1/4 चम्मच |
डीप फ्राई के लिए तेल |
आवश्यकतानुसार |
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।