रेसिपी: घर पर बनाएं होटल स्टाइल पनीर लबाबदार, रेसिपी इतनी आसान कि हर दिन बनाने का करेगा मन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पनीर बनाने का सबका अपना-अपना तरीका होता है। कुछ लोग चटपटा स्वाद पसंद करते हैं तो कुछ हल्का मीठा। लेकिन आज हम आपके लिए पनीर बनाने की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो ज्यादातर लोगों को बेहद पसंद आएगी। इसका नाम है पनीर लबाबदार। आपने होटलों में इसे जरूर खाया होगा। लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिनको इसकी परफेक्ट रेसिपी पता हो। अगर आप होटल जैसी पनीर लबाबदार बनाना नहीं जानते तो चिंता मत करिए। बस नीचे दी गई चीजों को इकट्ठा करिए और जैसा बताया जा रहा है उसे फॉलो करिए। आप भी बिलकुल रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बना पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
पनीर लबाबदार बनाने के लिए सामग्री
पनीर - 250 ग्राम
दूध गुनगुना - 1/2 कप
तेल - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 6-7 टुकड़े
दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
छोटी इलायची - 1 टुकड़ा
तेज पत्ता - 1 पत्ता
काजू - 8-9 टुकड़े
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च - 1 मिर्च
टमाटर - 2 बड़े आकार के
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
पानी - 1/2 कप
मलाई - 2-3 बड़े चम्मच
तेल - 2-2.5 बड़ा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
भुना हुआ बेसन - 2 बड़े चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
पानी - 1/2 कप
भुनी हुई मेथी - थोड़ी मात्रा
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया - सजाने के लिए
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :   26 July 2025 5:44 PM IST