रेसिपी: नाश्ते में दें ट्विस्ट, घर पर बनाएं बिल्कुल सॉफ्ट और स्वादिष्ट पनीर पराठा, यहां जानें रेसिपी
- पूरे देश में एंट्री ले चुका है मानसून
- नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट पनीर पराठे
- पनीर पराठा बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सभी का नाश्ते में कुछ अच्छा खाने का मन होता है। लेकिन हर रोज समझ में नहीं आता है कि क्या बनाएं। तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए पनीर पराठे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी पराठे बना पाएंगे। पराठे को देखकर ही लोगों का खाने का मन करेगा। तो चलिए पनीर पराठे को बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री
पनीर (कद्दूकस किया हुआ)-200 ग्राम
गेहूं का आटा-300 ग्राम
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)-1
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
जीरा-1/3 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1/3 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक या 1.5 छोटा चम्मच
नींबू का रस-1/2 छोटा चम्मच
खाना पकाने का तेल या घी-50 ग्राम
वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :   20 Jun 2025 6:23 PM IST