रेसिपी: घर पर बनाएं बिना लहसुन प्याज का पास्ता, खाकर सभी को आ जाएगा मजा
- सावन में अधिकांश लोगों के घर खाया जाता है बिना लहसुन प्याज का खाना
- बिना लहसुन प्याज के बनाएं पास्ता
- पास्ता बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में सभी लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और उनका ध्यान करते हैं। साथ ही बहुत से लोग लहसुन प्याज से भी परहेज करते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि, लहसुन प्याज तामसिक प्रवत्ति के खाने होते हैं, इसलिए ही इसको सावन में अधिकांश लोग नहीं खाते हैं। अगर आपके घर पर भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं होता है और आपका कुछ अच्छा खाने का मन हो रहा है। तो अपना मन मारने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए बिना लहसुन प्याज के साथ बनी पास्ता की रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी का इस्तेमाल करके आप घर पर ही बहुत स्वादिष्ट पास्ता बना पाएंगे। तो चलिए पास्ता बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
बिना लहसुन प्याज का पास्ता बनाने के लिए सामग्री
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - 1 छोटा चम्मच
मैकरोनी पास्ता - 1 कप
हरी शिमला मिर्च - 1 नग
पीली शिमला मिर्च - 1 नग
टमाटर - 2 नग
गाजर - 1 नग
तेल - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 1, बारीक कटी हुई
अदरक - 1/2 छोटा चम्मच, कद्दूकस किया हुआ
काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच, कुटी हुई
चिली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 3/4 छोटा चम्मच
टमाटर सॉस - 4 बड़े चम्मच
मलाई - 1/4 कप
धनिया पत्ती
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika
Created On :   15 July 2025 5:39 PM IST