एशियन गेम्स 2026: गोल्ड मेडल जीतने वाली उदिता दुहान का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कहा- खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर पदक अपने नाम किया था। उदिता दुहान उसी टीम का हिस्सा थीं, वह डिफेंस खेलती हैं।
यह भी पढ़े -11 अक्टूबर से शुरू हो रहा रोमांच, 38 टीमें, 5 ग्रुप और 5 महीनों तक खेला जाएगा महामुकाबला, यहां देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
हॉकी खिलाड़ी उदिता दुहान ने क्या कहा?
एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी उदिता दुहान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर पुरुष हॉकी टीम के आने पर उदिता ने कहा कि दोनों टीमों की कामयाबी ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। साथ ही, उन्होंने अपने पति और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह के साथ अपने सपोर्ट सिस्टम के बारे में भी बताया।
वह कहती हैं, "मैं बहुत खुश हूँ और अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। पुरुष और महिला दोनों टीमें गोल्ड मेडल जीतकर लौटी हैं और पूरे देश को उन पर गर्व है। मनदीप और मैं साथ में ट्रेनिंग करते हैं और हमेशा एक-दूसरे को फीडबैक देते हैं। जब भी हम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जाते हैं, तो हम एक-दूसरे से सीखते हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।"
Created On :   6 Oct 2026 1:31 AM IST












