India A and Australia A: 6 अक्टूबर से खेली जाएगी 3 मैचों की ODI सीरीज, हार्दिक की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल, जाने कौन करेगा कप्तानी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसी बीच भारत की नंबर-1 क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज से 6 अक्टूबर से टी-20 सीरीज में व्यस्त रहेगी। इंडिया ए टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे इस सीरीज से भी हार्दिक पांड्या का नाम गायब है। आइए आपको मैच के शेड्यूल और स्क्वाड के बारे में बताते हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज का शेड्यूल
इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए का पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 अक्टूबर और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। इन तीनों मुकाबलों की मेजबानी पुडुचेरी स्थित सीएपीएस ग्राउंड करेगा।
6 अक्टूबर - पहला वनडे - इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
9 अक्टूबर - दूसरा वनडे - इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
11 अक्टूबर - तीसरा वनडे - इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
इंडिया ए के स्क्वाड में हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया था, लेकिन वह अभी फिट नहीं हैं जिस वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का कहना है कि हार्दिक को वापसी में अभी समय लग सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की उम्मीद कम हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी खेलेंगे। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
इंडिया ए का वनडे स्क्वाड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नमन धीर, निशांत सिंधू, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह
Created On :   4 Oct 2026 6:14 PM IST












