ODI Tri-series: श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी, यहां देखें ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इसके श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड भी हिस्सा लेगी। कुसल मेंडिस को ट्राई सीरीज का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा विस्फोटक ओपनर अविष्का फर्नांडो की टीम में वापसी हुई है।
श्रीलंका की टीम पाकिस्तान से ट्राई सीरीज खेलेने के बाद वहीं रुकेगी और 4 नवंबर से इस्लामाबाद में 3 वनडे मैच खेलेगी। उनके बाद दोनों टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।
श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा
पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड वनडे ट्राई-सीरीज का शेड्यूल
18 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी
20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी
22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी
25 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर
29 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, लाहौर
31 अक्टूबर: ट्राई-सीरीज का फाइनल, लाहौर
Created On :   4 Oct 2026 7:48 PM IST












