India vs West Indies T20 Series: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद अब वेस्टइंडीज से भिड़ेगी इंडिया, 6 अक्टूबर से खेली जाएगी सीरीज, यहां देखें शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम एक बार फिर एक्शन में होगी। इस बार अपने घरेलू मैदानों पर होगी सामने वेस्टइंड़ीज होगा। दोनों के बीच 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी यानी इकाना स्टेडियम में होगा। भारतीय खिलाड़ी अपने शानदार फॉर्म में हैं। इसलिए मुकाबला कड़ा होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में चलिए इस स्टेडियम के रिकार्ड्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -वैभव सूर्यवंशी बने भारत के सबसे युवा 'गोल्डन बॉय', तोड़ दिया इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड, यहां देखें सूची
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा वहीं, टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। इस ग्राउंड पर टीम इंडिया ने 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इससे ज्यादा मैच वेस्टइंडीज ने खेले हैं।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर भारत ने 3 और वेस्टइंडीज ने 4 टी20 मैच खेले हैं। आमतोर पर ऐसा नहीं होता कि किसी विदेशी टीम ने किसी के घरेलू मैदान पर ज्यादा मैच खेले हों।
इकाना स्टेडियम पर कभी नहीं बने 200 रन
इकाना स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में कभी कोई टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई। यहां सबसे बड़ा स्कोर 199 का है, जो टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में बनाया था। वेस्टइंडीज का यहां सबसे बड़ा स्कोर 164 का है, जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 में बनाया था।
भारत vs वेस्टइंडीज T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
1st T20I: 6 अक्टूबर – लखनऊ (शाम 7:00 बजे)
2nd T20I: 9 अक्टूबर – रांची (शाम 7:00 बजे)
3rd T20I: 11 अक्टूबर – इंदौर (शाम 7:00 बजे)
4th T20I: 14 अक्टूबर – हैदराबाद (शाम 7:00 बजे)
5th T20I: 17 अक्टूबर – बेंगलुरु (शाम 7:00 बजे)
Created On :   4 Oct 2026 10:29 PM IST













