Asian Games Gold Medal-Winning Athletes: वैभव सूर्यवंशी बने भारत के सबसे युवा 'गोल्डन बॉय', तोड़ दिया इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड, यहां देखें सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीत लिया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। वैभव ने एशियाई खेलों में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी बीच आइए जानते हैं ऐसे भारतीय खिलाड़ीयों के बारे में जिसने सबसे कम उम्र में गोल्ड जीता है।
वैभव गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने
एशियाई खेलों में वैभव सूर्यवंशी मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 15 साल, 6 महीने और 6 दिन में पदक जीता है। सबसे कम उम्र में पदक जीतकर निशानेबाज सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी से पहले यह रिकॉर्ड शूटर सौरभ चौधरी के नाम था। उन्होंने 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में 16 साल, 3 महीने और 9 दिन की उम्र में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
वैभव सूर्यवंशी (क्रिकेट)
उम्र: 15 साल, 6 महीने और 6 दिन
एडिशन: 2026 (आईची-नागोया)
खेल : मेंस क्रिकेट में भारत के लिए गोल्ड
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चंबा लौटीं सीमा कुमारी, भव्य स्वागत पर जताई खुशी
सौरभ चौधरी (निशानेबाजी)
उम्र: 16 साल, 3 महीने और 9 दिन
एडिशन: 2018 (जकार्ता)
खेल : 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड
कुमकुम मोहद (तीरंदाजी)
उम्र: 17 वर्ष
एडिशन: 2026 (आईची-नागोया)
खेल : तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण
पलक गुलिया (निशानेबाजी)
उम्र: 17 साल, 10 महीने और 20 दिन
एडिशन: 2023 (हांग्जो)
खेल : 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड
भारत ने पिछली बार जीते थे 28 गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत के खाते में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल आए। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय दल ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे। पिछली बार की तुलना में भारत इस बार मेडल की संख्या में पीछे है।
Created On :   4 Oct 2026 9:36 PM IST













