ODI World Cup 2027: फैंस के लिए खुशखबरी, टूर्नामेंट में एक-दो नहीं, तीन बार देखने को मिल सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, यहां देखें शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा। इस बार कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वनडे विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय फैंस सिर्फ एक ही मैच पर नजर गड़ाए बैठे हैं वो है भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर।
भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इसी ग्रुप में पाकिस्तान भी है। दोनों टीमें विश्व कप में कुल दो बार आपस में भिड़ेगी। वहीं, अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो फिर 3 बार मुकाबला देखना को मिलेगा। सबसे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच शुरुआती चरण में मुकाबला होगा। फिर दोनों टीमें सुपर-7 स्टेज में भिड़ेंगी।
10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का होगा मैच
विश्व कप का आगाज 2 अक्टूबर से होगा। 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी। अगर पाकिस्तान सुपर-7 में प्रवेश करते हैं तो 7 नवंबर को केपटाउन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद अब वेस्टइंडीज से भिड़ेगी इंडिया, 6 अक्टूबर से खेली जाएगी सीरीज, यहां देखें शेड्यूल
भारत के ग्रुप स्टेज के सभी मैच
10 अक्टूबर 2027 को भारत और पाकिस्तान का मैच जोहान्सबर्ग में होगा
14 अक्टूबर 2027 को भारत औरअफगानिस्तान का मैच त्श्वाने में होगा
17 अक्टूबर 2027 को भारत और क्वालीफायर का मैच ब्लूमफोंटेन में होगा
24 अक्टूबर 2027 को जिम्बाब्वे और भारत का मैच विक्टोरिया फॉल्स में होगा
टीम इंडिया का सुपर-7 में संभावित शेड्यूल
28 अक्टूबर 2027 को भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच विक्टोरिया फाल्स में होगा
31 अक्टूबर 2027 को भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच जोहान्सबर्ग में होगा
4 नवंबर 2027 को भारत और न्यूजीलैंड का मैच पार्ल में होगा
7 नवंबर 2027 को भारत और पाकिस्तान का मैच केपटाइन में होगा
11 नवंबर 2027 को भारत का मैच इंग्लैंड से गक्बेरहा में होगा
14 नवंबर 2027 को भारत और श्रीलंका का मैच डरबन में होगा
Created On :   5 Oct 2026 12:59 AM IST












