महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026: फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराया, चीन से होगी खिताबी भिड़ंत

फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराया, चीन से होगी खिताबी भिड़ंत
मेजबान भारत महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से मात दी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मेजबान भारत महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से मात दी।

अब खिताबी मुकाबले में भारत की टक्कर शनिवार यानि कल चीन से होगी। चीन ने आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जापान को 1-0 से मात दी। कल ही मलेशिया और जापान के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जाएगा।

ऐसा रहा मुकाबला

भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर से मलेशिया पर हावी दिखी। टीम ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली। अगले यानि दूसरे क्वार्टर में टीम ने तीन गोल दागकर बढ़त को 4-1 कर दिया। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में टीम ने एक-एक गोल कर स्कोर को 6-2 कर दिया।

दीपिका फिर चमकीं

भारत की तरफ से दीपिका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 10 गोल हो चुके हैं। उनके अलावा मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और ईशिका ने एक-एक गोल किया। मलेशिया की तरफ से नूर अजर और नूर अमीराह जुल्किफली ने एक-एक गोल किया।

रिकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बन सकती है टीम इंडिया

भारतीय महिला हॉकी टीम के पास लगातार चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन बनने का मौका है। इससे पहले वो 2016, 2023 और 2024 में चैंपियन बनी थी। अब तक भारत के अलावा साउथ कोरिया ने 3 बार यह खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में भारत के पास उसके आगे निकलकर टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बनने का मौका है।

Created On :  

Tags

Next Story