Asian Games Day 2026: टूर्नामेंट के 11वें दिन बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में होंगे मेडल के मुकाबले, यहां देखें 29 सितंबर को होने वाले खेलों का शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई खेलों के 10वें दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 मेडल अपने नाम किए। हम उम्मीद करते हैं कि 11वें दिन भी वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारत के खिलाड़ी सुबह से ही सर्फिंग, तीरंदाजी, शूटिंग, ट्रैक साइक्लिंग, स्क्वैश और कैनो स्लालम जैसी खेलों में चुनौती पेश करेंगे। वहीं, दोपहर और शाम के समय बॉक्सिंग, टेनिस, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी पदकों के लिए उतरेंगे। खास तौर पर एथलेटिक्स में कई फाइनल मुकाबले होने हैं, भारत के पास शानदार मौका है मेडल जीतने का और उम्मीद भी है।
यह भी पढ़े -भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने इतिहास रचा, 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा 'महिला ग्रैंडमास्टर'
एशियन गेम्स में 29 सितंबर को भारत का शेड्यूल
सुबह 4:54 बजे - सर्फिंग: पुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल में किशोर कुमार अन्बारासु
सुबह 5:30 बजे - तीरंदाजी: महिला रिकर्व राउंड ऑफ 32 और 16 में धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान, कीर्ति और कुकुम मोहोड
सुबह 6:24 बजे - कुराश: पुरुष 66 किग्रा वर्ग में विपिन कुमार (राउंड ऑफ 16, क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और पदक मुकाबले)
सुबह 6:30 बजे - ट्रैक साइक्लिंग: महिला टीम स्प्रिंट में सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल
सुबह 6:38 बजे - ट्रैक साइक्लिंग: पुरुष टीम स्प्रिंट में रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेम्श सिंह
सुबह 6:30 बजे - शूटिंग: महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल (तीसरा दिन) - नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत
सुबह 6:30 बजे - शूटिंग: पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल - शपथ भारद्वाज, किनान चेनई और अहवार रिजवी
सुबह 6:30 बजे - स्क्वैश: महिला ग्रुप मैच - भारत बनाम ईरान
सुबह 7:00 बजे से - कैनो स्लालम
पुरुष कयाक सिंगल हीट्स - हितेश केवत, प्रद्युम्न सिंह राठौड़
महिला कैनो सिंगल हीट्स - पल्लवी जगताप, रीना सेन
महिला कयाक सिंगल हीट्स - शिखा चौहान
सुबह 7:12 बजे से - ट्रैक साइक्लिंग: महिला टीम पर्स्यूट - हर्षिता जाखड़, पूजा दानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह
सुबह 10:00 बजे - सेलिंग: पुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज रेस-3 में विष्णु सरवनन
सुबह 10:00 बजे - टेनिस: पुरुष एकल दूसरे दौर में दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावन त्रिस्मुवंतारा
सुबह 10:15 बजे - बॉक्सिंग: महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल - परवीन बनाम ली शू (चीन)
सुबह 10:30 बजे - शूटिंग: महिला ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
सुबह 11:00 बजे - बॉक्सिंग: पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल - अंकुश पंघाल बनाम फाजिलद्दीन एरकिनबोएव (उज्बेकिस्तान)
सुबह 11:30 बजे - बॉक्सिंग: पुरुष 90+ किग्रा सेमीफाइनल - नरेंद्र बनाम ऐबेक ओरलबाय (कजाखस्तान)
दोपहर 12:00 बजे - शूटिंग: पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 12:30 बजे से पहले नहीं - टेनिस: सुमित नागल बनाम होंग सियोंगचान (दक्षिण कोरिया), पुरुष एकल दूसरा दौर
दोपहर 12:30 बजे से पहले नहीं - टेनिस पुरुष युगल: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेइबित झुकायेव (कजाखस्तान)
दोपहर 12:30 बजे से पहले नहीं - टेनिस पुरुष युगल: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बस्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल)
दोपहर 12:30 बजे - वॉलीबॉल: पुरुष पूल-सी - भारत बनाम कतर
दोपहर 2:50 बजे - पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार
दोपहर 3:30 बजे से पहले नहीं - मिश्रित युगल टेनिस: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कैरन थॉम्पसन (हांगकांग), पहला दौर।
दोपहर 3:35 बजे - महिला हाई जंप फाइनल: पूजा, सुप्रिया बसवराजू
शाम 4:05 बजे - महिला हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव, तान्या चौधरी
शाम 4:20 बजे - महिला 800 मीटर फाइनल: पूजा
शाम 4:35 बजे - पुरुष 800 मीटर फाइनल: मोहम्मद अफसल
शाम 4:45 बजे - पुरुष 5000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह, अविनाश साबले
शाम 5:18 बजे - 4x100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल: भारत
शाम 5:35 बजे - महिला 4x400 मीटर रिले फाइनल: भारत
शाम 5:47 बजे - पुरुष 4x400 मीटर रिले फाइनल: भारत
Created On :   29 Sept 2026 2:14 AM IST












