पुरुषों से आगे निकली ये महिला क्रिकेटर, सबसे कम उम्र में लगाया वनडे का दोहरा शतक

17 year old amelia kerr hit a double hundred in womens odis
पुरुषों से आगे निकली ये महिला क्रिकेटर, सबसे कम उम्र में लगाया वनडे का दोहरा शतक
पुरुषों से आगे निकली ये महिला क्रिकेटर, सबसे कम उम्र में लगाया वनडे का दोहरा शतक
हाईलाइट
  • अमेलिया केर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
  • अमेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ 145 गेंदों में 31 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 232 रन बनाए।
  • न्युज़ीलैंड की महिला क्रिकेटर अमेलिया केर ने वनडे में पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

डिजिटल डेस्क, डबलिन। न्युज़ीलैंड की महिला क्रिकेटर अमेलिया केर ने वनडे में पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया है। अमेलिया केर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में ये कारनामा करते हुए पुरुष खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ 145 गेंदों में 31 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 232 रन बनाए। इसी के साथ अमेलिया वनडे इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर करने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

अमेलिया ने तोड़ा बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड
अमेलिया ने 21 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। महिला अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में इससे पहले का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बेलिंडा क्लार्क के नाम था। बेलिंडा ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ 229 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

 


अमेलिया की यह पारी पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में तीसरा सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे ज्यादा बस पुरुषों में भारत के रोहित शर्मा (264 रन) और न्युज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल (237 रन) ने बनाया है।

अमेलिया के इस पारी की बदौलत न्युज़ीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 440 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 135 रनों पर लुढ़क गई। अमेलिया ने बॉलिंग में भी 17 रन देकर 5 बहुमुल्य विकेट लिए।

Created On :   14 Jun 2018 9:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story