गैंगरेप : ब्राजील के फुटबॉलर रोबिन्हो को मिली 9 साल की सजा

AC Milan and Real Madrid striker Robinho got 9 year sentence in gang rape case
गैंगरेप : ब्राजील के फुटबॉलर रोबिन्हो को मिली 9 साल की सजा
गैंगरेप : ब्राजील के फुटबॉलर रोबिन्हो को मिली 9 साल की सजा

डिजिटल डेस्क, रोम। खेल के मैदान में अपने खेल से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले ब्राजील फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर रोबिन्हो को गैंगरेप के आरोप में दोषी पाया गया है। 33 वर्षीय रोबिन्हो ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ शराब के नशे में गैंगरेप किया था। सभी आरोपियों को इटली की मिलान कोर्ट द्वारा गैंगरैप के आरोप में दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है। रोबिन्हो को कोर्ट ने 9 साल की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना जनवरी 2013 की है, जब रोबिन्हो सीरी ए में मिलान के लिए खेलते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोबिन्हो और बाकी 5 लोगों ने महिला को इतनी शराब पिलाई कि वह बेहोश हो गई और उसके बाद उसका गैंग रैप किया। रोबिन्हो वर्तमान में ब्राजील में Atletico Mineiro के साथ खेलते हैं। वे कभी भी उत्तरी इटली की कोर्ट की सुनवाई में नहीं दिखाई दिए। मिलान के कोर्ट ने पीड़‍िता को 60 हजार यूरो (71 हजार डॉलर) की राशि मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया है।

एसी मिलान और रीयाल मैड्रिड के पूर्व स्ट्राइकर रोबिन्हो इतालवी कोर्ट ने 22 बरस की अल्बानियाई महिला के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है। उनके साथ पांच अन्य लोग दोषी पाए गए हैं जिनकी सजा का अभी पता नहीं चल सका है। कोर्ट के फैसले पर रोबिन्‍हो को दो अपील करने का अधिकार होगा। इसके प्रक्रिया के पूरे होने के बाद ही इटली इस फुटबॉलर के प्रत्‍यर्पण की मांग कर सकती है। वैसे, ब्राजील अपने नागरिक के प्रत्‍यर्पण की मांग को आमतौर पर स्‍वीकार नहीं करता।

रोबिन्‍हो ने ब्राजील के लिए 100 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्‍होंने 28 गोल स्‍कोर किए है। रोबिन्‍हो ने अपना करियर सांतोस की ओर खेलते हुए शुरू किया था। बाद में वे रीयाल मैड्रिड की ओर से खेले और तीन वर्ष रोबिन्‍हो इस स्‍पेनिश क्‍लब की ओर से खेले।

Created On :   24 Nov 2017 11:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story