GOLF: फर्स्ट टाइम टॉप 10 में शामिल हुईं अदिति, अटवाल संयुक्त 35वें स्थान पर

Aditi ashok at 8th rank of Marathon Classic Golf Tournament, Arjun Atwal at 35th position
GOLF: फर्स्ट टाइम टॉप 10 में शामिल हुईं अदिति, अटवाल संयुक्त 35वें स्थान पर
GOLF: फर्स्ट टाइम टॉप 10 में शामिल हुईं अदिति, अटवाल संयुक्त 35वें स्थान पर

डिजिटल डेस्क, सिलवेनिया (अमेरिका)। भारत की अदिति अशोक ने एलपीजीए में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाते हुए यहां मैराथन क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त आठवां स्थान हासिल किया। एलपीजीए में पहले सत्र में खेल रही 19 साल की अदिति इससे पहले पिछले महीने एनडब्ल्यू अरकंसास चैंपियनशिप में संयुक्त 25वें स्थान पर रही थीं। अंतिम दौर में पार 71 के स्कोर से अदिति ने कुल 12 अंडर 272 का स्कोर बनाया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 33,745 डालर की इनामी राशि मिली।

अटवाल संयुक्त 35वें स्थान पर

भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल अंतिम दौर में एक अंडर 70 के स्कोर के साथ यहां बारबासोल गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 35वें स्थान पर रहे। अटवाल का कुल स्कोर 11 अंडर 273 रहा। इस भारतीय गोल्फर ने 69-70-64-70 के राउंड खेले। ग्रेसन मरे ने अंतिम होल में पट के साथ एक शाट के अंतर से खिताब जीता। उन्होंने अंतिम दौर में तीन अंडर 68 से टूर्नामेंट का रिकार्ड 21 अंडर 263 का स्कोर बनाया।

Created On :   24 July 2017 10:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story