कोरोना का असर: अफ्रीकन नेशंस कप जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित

African Nations Cup postponed until January 2022
कोरोना का असर: अफ्रीकन नेशंस कप जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित
कोरोना का असर: अफ्रीकन नेशंस कप जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित

डिजिटल डेस्क, याओंडे। अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (सीएएफ) ने 2021 अफ्रीका कप आफ नेशंस को जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की। वहीं, महिला वर्ग के टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है। सीएएफ ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, हितधारकों के साथ परामर्श करने और मौजूदा परिस्थितियों (कोविड-19 महामारी) को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट को जनवरी 2022 तक के लिए टाला गया है। अंतिम टूर्नामेंट और क्वालीफायर के शेष मैचों की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

परिसंघ ने कहा, चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के कारण 2020 महिला अफ्रीका कप आफ नेशंस को रद्द कर दिया गया है। सीएएफ की महिला चैंपियंस लीग की शुरुआत 2021 में होगी और इसके प्रारूप तथा अन्य की जानकारी बाद में दी जाएगी। बयान में कहा गया है कि अफ्रीकन नेशंस चैंपियनशिप अब जनवरी 2021 में होगी, जोकि अप्रैल में होनी थी।

 

Created On :   30 Jun 2020 5:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story