जिन कपड़ों में 2 साल पहले रणबीर के साथ दिखीं थीं अनुष्का, वही अब विराट के साथ भी

Anushka have seen wearing same outfit with Virat which she wore with Ranbir Kapoor
जिन कपड़ों में 2 साल पहले रणबीर के साथ दिखीं थीं अनुष्का, वही अब विराट के साथ भी
जिन कपड़ों में 2 साल पहले रणबीर के साथ दिखीं थीं अनुष्का, वही अब विराट के साथ भी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों केपटाउन में एंजॉय कर रहे हैं। इन दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली और बाद में खुद ही सोशल मीडिया पर इसका खुलासा भी किया। बाद में हनीमून और दिल्ली-मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन देने के बाद अब केपटाउन में विराट-अनुष्का न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, लेकिन अब जिस बात को लेकर ये कपल चर्चा में है, वो शायद इन्हें पसंद न आए। वैसे तो अनुष्का शर्मा अपने स्टाइल और फैशनेबल आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन विराट के साथ उन्हें इस बार जिस आउटफिट में देखा गया, ये वही आउटफिट था जो अनुष्का ने 2 साल पहले रणबीर कपूर के साथ पहना था।

आमतौर पर हर इंसान कपड़ों को रिपीट करता ही है, लेकिन जब बी-टाउन गर्ल कपड़ों को रिपीट करे तो खबर तो बनती ही है। कुछ ऐसा ही अनुष्का शर्मा ने भी कर डाला। अब इन दिनों अनुष्का शर्मा की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें एक फोटो में अनुष्का विराट के साथ हैं, तो दूसरी में रणबीर कपूर के साथ। जो पहली फोटो विराट-अनुष्का की है, वो केपटाउन की है और दूसरी फोटो रणबीर-अनुष्का की है, वो 2 साल पहले "ऐ दिल है मुश्किल" फिल्म के प्रमोशनल इवेंट की है। इन दोनों फोटो में अनुष्का ने व्हाइट कलर का श्रग और ब्लैक टॉप पहना है और यही आउटफिट अनुष्का ने 2 साल पहले रणबीर के साथ भी पहना था। बस फिर क्या था। अनुष्का शर्मा अपने सेम-टू-सेम आउटफिट को लेकर ट्रोल हो गई।

50% सेल में शॉपिंग करने गए विराट-अनुष्का

हाल ही में केपटाउन में वेकेशन एंजॉय करते हुए विराट-अनुष्का शॉपिंग करने भी गए। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस फोटो में विराट-अनुष्का जिस शॉप के पास खड़े थे, वहां पर 50% सेल चल रही थी। इस फोटो के सामने आने के बाद ही यूजर्स ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कहा कि शादी में इतना खर्चा हो गया कि अब सेल से ही शॉपिंग करनी पड़ेगी। वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि हस्बैंड भले ही विराट कोहली क्यों न हो, लेकिन शॉपिंग का मजा तो सेल में ही आता है।

अनुष्का का बैग उठाए दिखे कोहली

इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। ये वीडियो केपटाउन में होटल के बाहर का था। इस वीडियो में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा का बैग उठाए दिखे। दरअसल, 29 दिसंबर को विराट कोहली के साथ टीम इंडिया गुरुवार को साउथ अफ्रीका के केपटाउन पहुंची। यहां पहुंचते ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी होटल के अंदर एंटर कर रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया। इस वीडियो में विराट कोहली, अनुष्का के बैग्स उठाकर होटल जा रहे हैं। इस वीडियो में विराट के हाथ में बहुत सारा सामान था, जबकि अनुष्का के पास सिर्फ हैंडबैग ही था। यहां पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक आम कपल की तरह ही नजर आए।

Created On :   3 Jan 2018 1:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story