रोम में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं विराट-अनुष्का, सामने आई पहली फोटो

Anushka Sharma shares honeymoon picture with hubby Virat Kohli
रोम में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं विराट-अनुष्का, सामने आई पहली फोटो
रोम में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं विराट-अनुष्का, सामने आई पहली फोटो

डिजिटल डेस्क, रोम। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब इटली की राजधानी रोम में अपना "हनीमून" एंजॉय कर रहे हैं। दोनों के हनीमून की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में न्यूली मैरिड कपल बर्फ की वादियों के बीच रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि 11 दिसंबर को ही विराट-अनुष्का ने इटली में शादी की है। 

बताया जा रहा है कि 11 तारीख को शादी के बाद ये कपल हनीमून एंजॉय करने के लिए रोम रवाना हो गया था। विराट-अनुष्का की शादी के वीडियो और फोटोज़ वायरल होने के बाद अब इनके हनीमून की एक फोटो भी वायरल हो रही है। इस फोटो को किसी और ने नहीं बल्कि "मिसेज कोहली" यानी अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में दोनों बर्फ की वादियों के बीच पोज दे रहे हैं। बर्फ की वादियों के बीच ये कपल काफी रोमांटिक और ब्यूटीफूल लग रहा है। अनुष्का ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 घंटे पहले शेयर किया था, जिसको अभी तक 6.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि विराट-अनुष्का रोम में लगभग एक हफ्ते तक रहेंगे और इसके बाद ही इंडिया लौटेंगे।

इटली से लौटी अनुष्का की फैमिली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद जहां हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। वहीं अनुष्का की फैमिली इटली से इंडिया वापस आ गई है। हाल ही में अनुष्का की फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट पर अनुष्का की मां आशिमा, पापा अजय कुमार और भाई करणेश शर्मा थे। बता दें कि 11 दिसंबर को इस विराट-अनुष्का ने इटली के टस्कनी शहर के फिनोशिटा रिजॉर्ट में शादी की है। उनकी शादी में बहुत ही खास लोगों को इनवाइट किया गया था।

26 को मुंबई में होगा रिसेप्शन

विराट-अनुष्का की शादी के दो वेडिंग रिसेप्शन होने वाले हैं। पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा, जिसमें सिर्फ खास और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया गया है। वहीं दूसरा वेडिंग रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में पूरी टीम इंडिया समेत मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर और कई बड़े खिलाडी़ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स शामिल हो सकते हैं। 

Created On :   15 Dec 2017 3:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story