भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में पहुंचने के लिए तीन बार के चैंपियन चीन को 1-0 के स्कोर से हराया था, लेकिन टीम जापान से फाइनल मुकाबले में 2-1 से हार गई और सिल्वर मेडल के साथ घर लौट आई। महिला हॉकी में 20 साल बाद भारतीय टीम के हिस्से सिल्वर आया है।
- पंजाब ने मैच जीता, राजस्थान ने दिल...काम नहीं आया सैमसन का शतक
- महिला मित्र की हत्या कर पुरुष ने खुद को गोली से उड़ाया, बंद कार में मिले दोनों के शव
- यूरोप में दस लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत
- अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
- बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया
Asian Games 2018: भारतीय महिलाओं और पुरुषों की हॉकी टीम का हुआ भव्य स्वागत
हाईलाइट
- रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
- एथलीटों का शनिवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर स्वागत किया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में 18 वें एशियाई खेलों का समापन 2 सितंबर शनिवार को हुआ। उसके बाद से भारतीय खिलाड़ीयों का स्वदेश वापसी का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एथलीटों का स्वागत किया गया। इसके बाद रजत और कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिलाओं और पुरुषों की हॉकी टीम का भी रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।


भारतीय पुरुषों की हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय पुरुषों की हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0, जापान को 8-0, कोरिया को 5-3 और श्रीलंका को 20-0 से पराजित करके भारी जीत दर्ज करके अपने एशियन गेम्स के अभियान को मजबूती से शुरू किया था। हालांकि, भारत सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशियाई टीम से हार गया। भारत मलेशिया से शूट-आउट में 6-7 से हारा था।
इससे पहले शनिवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एथलीटों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। इस तरह वेलकम मिलने पर खिलाड़ियों अरपिंदर सिंह, जिनसन जॉनसन, मोहम्मद अनास, सुधा सिंह और पिंकी बलहर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जीतने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। अब इन एथलीटों का लक्ष्य एशियाई चैंपियनशिप और ओलंपिक में मेडल जीतना है।