हॉकी: बलबीर सिंह सीनियर की हालात नाजुक, डॉक्टर रख रहे हैं नजर

हॉकी: बलबीर सिंह सीनियर की हालात नाजुक, डॉक्टर रख रहे हैं नजर
हॉकी: बलबीर सिंह सीनियर की हालात नाजुक, डॉक्टर रख रहे हैं नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की हृदयगति और ब्लड प्रेशर स्थिर है लेकिन उनकी हालत फिर भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें पिछले सप्ताह फोर्टिस में भर्ती कराया गया था और वह अभी भी आधे तौर पर कोमा की स्थिति में हैं। उनके नाती कबीर ने इस बात की जानकारी दी।

कबीर ने एक बयान में कहा, एमआरआई रिपोर्ट में दिमाग में नई ब्लड क्लोट का पता चला चला है जिसे बता पाना मुश्किल है, लेकिन वो अभी भी बेहोश हैं। उन्होंने कहा, ईलाज किया जा रहा है। वह वेंटीलेटर पर हैं। डॉक्टर लगातार उनकी हालत को देख रहे हैं। 96 साल के बलबीर को आठ मई को सांस लेने में तकलीफ होने और तेज बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया लेकिन वह निगेटिव आया।

 

Created On :   18 May 2020 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story