हॉकी इंडिया के मुख्य कोच पद से हटाए गए रोलेंट ओल्टमंस

chief coach Rollant Oltmans sacked from Indian hockey team
हॉकी इंडिया के मुख्य कोच पद से हटाए गए रोलेंट ओल्टमंस
हॉकी इंडिया के मुख्य कोच पद से हटाए गए रोलेंट ओल्टमंस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन हॉकी टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण शनिवार को टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमंस को पद से हटा दिया गया। यह फैसला हॉकी इंडिया की हाई परफॉर्मेंस और डेवलपमेंट कमिटी ने लिया। जब तक कोई नया कोच नहीं मिल जाता तब तक उनकी जगह टीम के निदेशक डेविड जॉन टीम की कमान संभालेंगे। 
 

गौरतलब है कि हाकी इंडिया की हाई परफॉर्मेंस और डेवलपमेंट कमिटी की 3 दिन की मीटिंग चल रही थी जो शनिवार को खत्म हुई, जिसके बाद कमिटी द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई कि, "रोलेंट ओल्टमंस ने मुख्य कोच के रुप में टीम की फिटनेस सुधारने पर काफी काम किया लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।" और मीटिंग में मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमंस के इस्तीफे समेत कई अहम फैसले लिए गए। 

हॉकी की चयन समिति के प्रमुख हरबिंदर सिंह ने बताया कि, दो वर्षों से लगातार टीम का प्रदर्शन खराब होता चला जा रहा है और हॉकी संघ इससे खुश नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा एशिया में जीत से हम पूरी तरह सफलता का मानदंड नहीं मान सकते हैं। गुरुवार से शुरू हुई 3 दिन की इस मीटिंग में 25 से ज्यादा अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
 

Created On :   2 Sept 2017 5:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story