Instagram को विराट पसंद है, बेस्ट एंगेजमेंट अवॉर्ड से नवाजे गए कोहली 

Instagram को विराट पसंद है, बेस्ट एंगेजमेंट अवॉर्ड से नवाजे गए कोहली 

डिजिटल डेस्क, मुंबई ।  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जलवा मैदान के बाहर भी जारी है। मैदान पर अपनी बैटिंग स्टाइल और शानदार स्ट्रोक्स के जरिए फैंस का दिल जीतने वाले कोहली सोशल मीडिया पर भी फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं हैं। अपनी जिंदगी के बारे में फैंस से सीधे सोशल मीडिया पर रूबरू होने वाले कोहली को हाल ही में एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया है। कोहली को ये अवॉर्ड सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए दिया गया है। इंस्टाग्राम ने उन्हें ‘बेस्ट एंगेजमेंट’ के अवॉर्ड से नवाजा है जिसकी जानकारी खुद विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

आपको बता दें इंस्टाग्राम ने पहली बार भारत में अवॉर्ड अनाउंस किए। इसमें इंडिया में इंस्टाग्राम ऐप पर सबसे ज्यादा लाइक्स और एंगेज रहने वाले अकाउंट्स को अवॉर्ड दिया गया।विराट के अलावा, बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण को भी इस अवॉरड से नवाजा गया है। 

दीपिका पादुकोण "Most Followed Account" का खिताब मिला, तो विराट कोहली को "Most Engaged Account" अवॉर्ड से नवाजा गया।

विराट और अनुष्का शर्मा की शादी की फोटो को साल 2017 की सबसे ज्यादा Likes मिलने वाली तस्वीर के सम्मान से नवाजा गया। विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीर को 45 लाख लाइक्स मिले। वहीं, इंस्टाग्राम खुद विश्व का सबसे बड़ा फोटो शेयरिंग App बना, जिस पर 800 मिलियन लोग मौजूद हैं। आपको बात दें इंस्टाग्राम को फेसबुक ने खरीदा हुआ है।

विराट ने फैंस को कहा शुक्रिया

इंस्टाग्राम की ओर से ‘बेस्ट एंगेजमेंट’ का अवॉर्ड मिलने के बाद विराट ने खुद इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और फैंस का शुक्रिया अदा किया है। विराट ने लिखा है कि "ये बात शेयर करने में थोड़ी देरी हो गई, लेकिन मैं भारत में 2017 के लिए इंस्टाग्राम का सबसे व्यस्त अकाउंट का अवॉर्ड हासिल करके काफी खुश हूं।" इसके लिए सभी फैंस का शुक्रिया, ये सब आपकी वजह से है।‘

विराट को इंस्टाग्राम पसंद है !

विराट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम खासा पसंद है और वो इस पर काफी एक्टिव रहते हैं। लगभग हर दूसरे दिन विराट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिटनेस और स्टाइल की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जिन्हें खासा पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर विराट के फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन यानि की 2 करोड़ से भी ज्यादा है।
 

Created On :   1 April 2018 11:08 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story