फुटबॉल: रोनाल्डो ने 5वीं बार जीता 'बैलन डी ओर' अवॉर्ड, मेसी को हराया

Cristiano Ronaldo wins fifth Ballon d’Or Award, beats Lionel Messi
फुटबॉल: रोनाल्डो ने 5वीं बार जीता 'बैलन डी ओर' अवॉर्ड, मेसी को हराया
फुटबॉल: रोनाल्डो ने 5वीं बार जीता 'बैलन डी ओर' अवॉर्ड, मेसी को हराया

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल का सबसे रेपुटेड अवॉर्ड "बैलन डी ओर" अपने नाम कर लिया है। स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर रोनाल्डो ने लगातार दूसरी साल ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने बार्सिलोना के लियोनेल मेसी को हराकर ये अवॉर्ड हासिल किया है। इसके साथ ही रोनाल्डो ने मेसी के 5 बार ये अवॉर्ड जीतने की बराबरी भी कर ली है। मेसी ने आखिरी बार साल 2015 में बैलेन डी ओर अवॉर्ड को जीता था। 

रोनाल्डो के लिए शानदार रहा है ये सीजन

पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए साल 2016-17 का सीजन बेहद शानदार रहा है। पिछले सीजन में रियाल मैड्रिड ने 2012 के बाद अपना पहला "ला लीगा" खिताब जीता है। इसके साथ ही पुर्तगाल ने साल 2016 का यूरो कप भी अपने नाम किया। इसके अलावा रोनाल्डो की रियाल मैड्रिड टीम ने चैंपियंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया है। इस दौरान रोनाल्डो ने अपनी टीम के लिए 42 गोल किए हैं। 

5वीं बार जीता ये अवॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 5वीं बार "बैलेन डी ओर" अवॉर्ड को जीता है। पहली बार रोनाल्डो ने ये खिताब साल 2008 में मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलते हुए जीता था। इसके बाद साल 2013 और 2014 में भी उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। 2016 में भी रोनाल्डो ने जब ये अवॉर्ड जीता, तो उन्होंने लियोनेल मेसी को ही हराया था। बैलेन डी ओर के अलावा रोनाल्डो ने 2016-17 में "फीफा मेंस ऑफ द इयर" का अवॉर्ड भी जीता। साथ ही 2016 में रोनाल्डो "फीफा क्लब वर्ल्ड गोल्डन बॉल ऑफ द इयर" का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। 

मेसी ने कब-कब जीता ये अवॉर्ड? 

रोनाल्डो से पहले लियोनेल मेसी 5 बार बैलेन डी ओर अवॉर्ड को हासिल कर चुके हैं। मेसी ने पहली बार 2009 में ये अवॉर्ड जीता था, उस वक्त उन्होंने रोनाल्डो को ही हराया था। इसके बाद साल 2010, 2011, 2012 और 2015 में भी मेसी इस अवॉर्ड को जीत चुके हैं। 5 बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले मेसी ने 4 बार तो रोनाल्डो को ही हराया है। 

Created On :   8 Dec 2017 5:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story