विश्व अंडर-18 एथलेटिक्सः दमनीत ने किया रजत पदक अपने नाम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
विश्व अंडर-18 एथलेटिक्सः दमनीत ने किया रजत पदक अपने नाम

डिजिटल डेस्क, नैरोबी। आईएएएफ विश्व अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत को पहला पदक दिलाकर दमनीत सिंह ने देश का झंडा ऊंचा किया है। दमनीत ने यह रजत पदक लड़कों की तार गोला फेंक स्पर्धा में जीता है। दमनीत सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में 5 किग्रा के तार गोले को 74.20 मीटर की दूरी तक फेंका, जो उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

वहीं उक्रेन के माइखाइलो कोखान ने 82.31 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। कांस्य पदक जर्मनी के राफेल विंकेलवोस के नाम रहा, जिन्होंने 71.78 मीटर की दूरी तय की। स्पर्धा में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय नितेश पूनिया 65.79 मीटर के प्रयास के साथ 10वें स्थान पर रहे।

Created On :   15 July 2017 12:45 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story