भारत की प्रभावशाली हस्तियों में तीसरे पायदान पर एमएस धोनी, सचिन-विराट को पछाड़ा

Dhoni on third position in Indias influential figures, will inaugurate resident Cricket Academy in Nagpur
भारत की प्रभावशाली हस्तियों में तीसरे पायदान पर एमएस धोनी, सचिन-विराट को पछाड़ा
भारत की प्रभावशाली हस्तियों में तीसरे पायदान पर एमएस धोनी, सचिन-विराट को पछाड़ा
हाईलाइट
  • ऑनलाइन मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म यूगोव ने एक सर्वेक्षण किया
  • धोनी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहे
  • लिस्ट में धोनी ने सचिन और विराट कोहली को पछाड़ दिया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यूके स्थित ऑनलाइन मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म यूगोव ने एक सर्वे किया। जिसके तहत भारत की प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी हुई। जो अंतरराष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन जुटाए आंकड़ों पर आधारित है। लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर और कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया।

हालांकि लिस्ट में पहला नाम अमिताभ बच्चन का है, दूसरे पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, इसके बाद तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी है। सचिन तेंदुलकर चौथे, छठे पायदान पर विराट कोहली हैं। इसके अलावा ओलपिंक पदक विजेता खिलाड़ी पीवी सिंधु को सूची में 15वां स्थान मिला है।

नागपुर पहुंचे एमएस धोनी
वहीं महेन्द्र सिंह धोनी मंगलवार को नागपुर पहुंचे। यहां डॉ॰ बाबासाहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे पर उनके फैंन्स एक झलक पाने को बेताब दिखे। युवा क्रिकेटरों के चहते महेन्द्र सिंह धोनी बुधवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सिलसिले में मंगलवार को वो उपराजधानी पहुंचे हैं। एक स्कूल कैंपस में एमएस धोनी निवासी क्रिकेट अकादमी की स्थापना की गई है। धोनी खुद उद्घाटन समारोह में शामिल होकर युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। माही अपनी सुविधानुसार समय-समय पर युवाओं को प्रशिक्षण भी देंगे।

 

Created On :   20 Nov 2018 1:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story