पूर्व खेल पत्रकार आशुतोष राय का निधन

By - Bhaskar Hindi |21 Jan 2020 2:30 PM IST
पूर्व खेल पत्रकार आशुतोष राय का निधन
हाईलाइट
- पूर्व खेल पत्रकार आशुतोष राय का निधन
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व खेल पत्रकार आशुतोष राय का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे।
आशुतोष राय का मंगलवार तड़के निधन हुआ। वह अपने अंतिम समय तक पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्होंने हिंदी दैनिक हिंदुस्तान में खेल पत्रकार के रूप में काम किया था और वर्ष 2002 में रिटायर हुए थे।
उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
राय ने हिंदुस्तान में करीब 32 वर्ष सेवा दी थी। अपनी खेल पत्रकारिता के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई टूर्नामेंटों को कवर किया था।
दिल्ली खेल पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस कन्नन, सचिव राजेंद्र सजवान, उपाध्यक्ष और हिंदुस्तान के उनके साथी रहे विपिन बहुगुणा तथा दिल्ली के खेल पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
Created On :   21 Jan 2020 8:00 PM IST
Tags
Next Story