कैंसर से जंग हार गईं पूर्व विंबलडन चैंपियन, याना नोवोत्ना का निधन

former wimbledon tennis champion jana novotna dies due to cancer
कैंसर से जंग हार गईं पूर्व विंबलडन चैंपियन, याना नोवोत्ना का निधन
कैंसर से जंग हार गईं पूर्व विंबलडन चैंपियन, याना नोवोत्ना का निधन

डिजिटल डेस्क, प्राग। सोमवार को खेल जगत में एक निराशजनक खबर सामने आई है। डब्ल्यूटीए ने सूचना जारी करते हुए बताया है कि पूर्व विंबलडन चैंपियन याना नोवोत्ना का कैंसर के कारण 49 साल की उम्र में निधन हो गया। याना का रविवार को ही चेक गणराज्य में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही खेल जगत के दिग्गजों ने शौक व्यक्त किया है।

2 अक्तूबर 1968 को जन्मी नोवोत्ना ने 1987 से 1999 के बीच अपने करियर में 24 एकल और 76 युगल खिताब जीते थे। उन्होंने पूर्व चेकोस्लोवाकिया के लिए1988 में फेड कप जीतने में भी अहम भूमिका निभायी थी। डब्ल्यूटीए ने बयान में कहा कि नोवोत्ना ने 1998 में फ्रांस की नताली तौजियात को फाइनल में हराकर विंबलडन खिताब जीता था।

इसके अलावा वह दो अन्य अवसरों पर भी विंबलडन फाइनल में पहुंची थी, लेकिन 1993 में स्टेफी ग्राफ और 1997 में मार्टिना हिंगिस से हार गई थी। नोवात्ना ने इसके अलावा 1989 और 1990 में हमवतन हेलेना सुकोवा के साथ, 1995 में अरांत्सा सांचेज विकारियो और 1998 में हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन युगल खिताब भी जीते थे। उन्होंने सभी चारों ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में युगल खिताब जीते थे।

नोवात्ना ने इसके अलावा 1989 और 1990 में हमवतन हेलेना सुकोवा के साथ, 1995 में अरांत्सा सांचेज विकारियो और 1998 में हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन डबल्स खिताब भी जीते थे। उन्होंने सभी चारों ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में डबल्स खिताब जीते थे।

Created On :   20 Nov 2017 1:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story