खुद की प्रतिमा देख क्या बोले गांगुली, जानिए

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 7:37 AM IST
खुद की प्रतिमा देख क्या बोले गांगुली, जानिए
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल के टाइगर कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने दिनादपुर जिले में अपनी प्रतिमा को अनावरण किया। दिनाजपुर के बालुरघाट में बिकास मैदान में गांगुली की आठ फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है।
दादा के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में उनके प्रशंसक उमड़ पड़े। दादा, दादा के नारे लगाने लगे। प्रतिमा के अनावरण के बाद गांगुली ने उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उसके बाद आपनी फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा की "ये तो मेरी ही तरह ही लग रहा है। इस प्रतिमा को शिल्पकार सुशांत पाल ने बनाया है। इस प्रतिमा को दक्षिण दिनाजपुर जिला के खेल संघ ने स्थापित करवाई है।
Created On :   17 July 2017 12:27 PM IST
Next Story