जब हरभजन ने लिया खली से पंगा !

- कौन जीता
- कौन हारा ?
- गीता बसरा ने भी शेयर की तस्वीर
- हरभजन ने लड़ाया द ग्रेट खली से पंजा !
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय पर टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह भले ही इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन लगातार किसी न किसी वजह से वो मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने टॉक शो की वजह से भज्जी सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी अपने ट्वीट के लिए। आईपीएल के बाद खाली समय बिता रहे हरभजन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह हैं WWE के पूर्व रेसलर दिलीप सिंह राणा ऊर्फ खली। जिनके साथ हरभजन ने कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
जब खली से भज्जी ने लड़ाया पंजा !
हरभजन सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो WWE रेसलर द ग्रेट खली के साथ पंजा लड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को बेहद ही फनी अंदाज में बनाया गया है और इस दोनों के बीच पंजे की इस लड़ाई में किसने जीत दर्ज की ये वीडियो में नहीं दिखाया गया। वीडियो में हरभजन खली के पंजे को गिराने के लिए पूरा जोर लगाते दिख रहे हैं तो वहीं खली बड़े ही आराम से हरभजन के हाथ को हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पूरा नहीं है इसलिए कौन जीता और कौन हारा ये तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन स्वाभाविक तौर पर जीतने वाले खिलाड़ी का अनुमान लगाया जा सकता है। हरभजन सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है खली यानी दिलीप सिंह के साथ पंजा। बेहतरीन इंसान।
एक कार्यक्रम के दौरान हुई मुलाकात
हरभजन सिंह और ग्रेट खली की ये तस्वीरें और वीडियो हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान की हैं जिसमें हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात ग्रेट खली से हुई। ग्रेट खली ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर हरभजन के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने भी ग्रेट खली के साथ अपनी मुलाकात की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में गीता बसरा काफी खुश नजर आ रही हैं।
Created On :   11 Jun 2018 12:34 PM IST