हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की नई तारीखों का किया ऐलान

Hockey India announced new dates for the national championship
हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की नई तारीखों का किया ऐलान
हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की नई तारीखों का किया ऐलान
हाईलाइट
  • हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की नई तारीखों का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने देश के विभिन्न हिस्सों में 10 अप्रैल के बाद से शुरू होने वाली कई जूनियर और सब जूनियर (पुरुष एवं महिला) राष्ट्रीय चैंपियनशिपों को सोमवार को स्थगित कर दिया। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला देशभर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है। हॉकी इंडिया ने साथ ही राष्ट्रीय चैंपियनशिपों के लिए नई तारीखों की भी घोषणा की है।

घोषणा के अनुसार, रांची में होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) का आयोजन पहले 10 से 20 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन 29 अप्रैल से नौ मई तक होगी। इसके अलावा चेन्नई में 15 से 26 अप्रैल तक होने वाली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) अब 14 से 21 मई तक आयोजित की जाएगी।

हॉकी इंडिया ने साथ ही बताया कि हरियाणा के हिसार में 13 से 24 अप्रैल तक होने वाली सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) अब तीन से 14 मई तक खेली जाएगी जबकि चेन्नई में 10 से 17 अप्रैल तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) 19 से 30 मई तक होगी।

वहीं, रांची में 18 से 28 अप्रैल तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिवीजन) 12 से 23 मई तक होगी जबकि इंफाल में 26 से तीन मई तक होने वाली 10वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) 28 मई से चार जून तक आयोजित होगी।

 

Created On :   16 March 2020 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story