U-19 World Cup: ये हैं वो 15 खिलाड़ी, जिन्होंने चौथी बार बनाया इंडिया को चैंपियन

ICC Under 19 World Cup Know about all Indian Cricket team Players
U-19 World Cup: ये हैं वो 15 खिलाड़ी, जिन्होंने चौथी बार बनाया इंडिया को चैंपियन
U-19 World Cup: ये हैं वो 15 खिलाड़ी, जिन्होंने चौथी बार बनाया इंडिया को चैंपियन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में हुए ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब टीम इंडिया ने जीत लिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 47.2 ओवरों में 216 पर ढेर हो गई थी। जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 38.5 ओवरों में ही इस टारगेट को हासिल कर लिया और चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई। टीम इंडिया की तरफ से मनजोत कालरा ने 101* रनों की इनिंग खेली, लेकिन टीम इंडिया को इस मुकाम पर पहुंचने में उसके सभी खिलाड़ियों का इंपोर्टेंट रोल रहा। टीम इंडिया की जीत की खुशी पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीम के उन सभी 15 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।
1. पृथ्वी शॉ : 

अंडर-19 क्रिकेट टीम के कैप्टन पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले हैं। पृथ्वी शॉ 2013 में अपनी 546 रनों की इनिंग से चर्चा में आए थे। पृथ्वी अब तक 9 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल चुके हैं, जिसमें 961 रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 41, बांग्लादेश के खिलाफ 40, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 और 29 रन बनाए थे।

2. शुभमन गिल :

शुभमन गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के वाइस कैप्टन हैं। पंजाब के रहने वाले शुभम पहले ही अपने प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेलकर नाम कमा चुके हैं। इस साल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए शुभम ने एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी भी लगाई थी। वर्ल्ड कप में शुभम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 63, पाकिस्तान के खिलाफ 102, बांग्लादेश के खिलाफ 86, जिंबाब्वे के खिलाफ 90 रन बनाए थे।

3. आर्यन जुयाल :

आर्यन जुयाल अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में विकेटकीपर थे। आर्यन उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और अभी उनकी उम्र सिर्फ 16 साल है। वर्ल्ड कप में आर्यन का प्रदर्शन कमाल का रहा है। आर्यन के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और उनका सपना हैं कि आर्यन एक दिन टीम इंडिया के लिए खेले।

4. अभिषेक शर्मा : 

पंजाब के अमृतसर से आने वाले अभिषेक शर्मा सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं और वो एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। 2015-16 के सीजन में अभिषेक विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे।

5. अर्शदीप सिंह : 

पंजाब के 18 वर्षीय अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं। 6 फीट 2 इंच की कद के अर्शदीप ने इस साल चैलेंजर ट्रॉफी में 7 विकेट झटके थे। इस वर्ल्ड कप में अर्शदीप ने 3 विकेट हासिल किए हैं।

6. मनजोत कालरा : 

दिल्ली के रहने वाले मनजोत कालरा विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के फैन हैं। सिर्फ 18 साल की उम्र में मनजोत ने दिल्ली क्रिकेट में अपनी खासी पहचान बना ली है। पिछले साल कूच बेहार ट्रॉफी के 8 मैचों में मनजोत ने शानदार बैटिंग करते हुए इन्होंने 742 रन बनाए थे। इसके अलावा चेस्टरफील्ड में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 122 रनों की पारी भी यादगार रही। इस वर्ल्ड कप का पहला मैच, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था उसमें 86 रन बनाए थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप के फाइनल में मनजोत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 101* रनों की इनिंग की बदौलत टीम इंडिया ने चौथी बार ये खिताब हासिल किया।

7. कमलेश नागरकोटी : 

कमलेश नागरकोटी राजस्थान के बाडमेर के रहने वाले हैं और अभी 18 साल के हैं। कमलेश नागरकोटी राइट हैंडेड बॉलर हैं और IPL के सीजन-11 में भी उनकी काफी डिमांड रही। हाल ही में IPL-11 के लिए हुए ऑक्शन में नागरकोटी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 विकेट हासिल किए हैं।

8. पंकज यादव : 

एमएस धोनी के राज्य झारखंड से आने वाले पंकज यादव एक बहुत ही आम फैमिली से आते हैं। उनके पिता दूध बेचते हैं और उनकी मां एक पार्ट टाइम भजन गायिका हैं। 16 साल के पंकज झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले हैं, जो नक्सल अफेक्टेड एरिया है। पंकज यादव लेग स्पिनर हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ही मैच खेला है।

9. रियान पराग : 

रियान पराग असम के गुवाहाटी से आते हैं और वो अभी 16 साल के हैं। भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पराग राइट हैंडेड बैट्समैन हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने बल्लेहाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी की है।

10. हिमांशु राणा : 

19 साल के हिमांशु राणा हरियाणा के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया की कैप्टेंसी की है। हिमांशु राणा टॉप ऑर्डर बैट्समैन की भूमिका में मैदान पर उतरते हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले हैं और अच्छी बल्लेबाजी की है।

11. हार्विक देसाई : 

हार्विक मनीषभाई देसाई गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं और 18 साल के हैं। इस वर्ल्ड कप में हार्विक को एक्स्ट्रा विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया था। इसके साथ ही वो एक बैट्समैन भी हैं। इस वर्ल्ड कप में हार्विक ने 4 मैच खेले हैं और उनकी परफॉर्मेंस अच्छी रही है।

12. शिवा सिंह : 

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले शिवा सिंह को क्रिकेट विरासत में मिली है। उनके पिता अजित सिंह भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। 18 साल के शिवा एक स्पिनर हैं और इस वर्ल्ड कप में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी रही है।

13. शिवम मावी : 

19 साल के ऑलराउंडर शिवम मावी उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं और डेल स्टेन के बहुत बड़े फैन हैं। जोनल लेवल के चैलेंजर्स टूर्नामेंट में 4 मैचों में 9 विकेट हासिल करके शिवम ने पहली बार सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शिवन मावी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और इस वर्ल्ड कप में उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी की है।

14. अनुकूल रॉय :

अनुकूल रॉय लेफ्ट हैंड स्पिनर हैं। इंडिया के लिए खेले गए अपने आखिरी 8 अंडर-19 मैचों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अंकुल ने 20 विकेट चटकाए हैं। झारखंड के रहने वाले अनुकूल भी एक ऑलराउंडर हैं और इस वर्ल्ड कप में उन्होंने भी बैटिंग और बॉलिंग दोनों की है।

15. ईशान पोरेल : 

19 साल के ईशान चंद्रनाथ पोरेल वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं। वर्ल्ड कप से पहले ईशान ने 3 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 13 विकेट लिए थे। इस वर्ल्ड कप में ईशान की परफॉर्मेंस कमाल की रही है। वर्ल्ड कप में ईशान 4 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 2 विकेट लिए थे।

Created On :   3 Feb 2018 3:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story