ICC के एलेक्स मार्शल बोले- भ्रष्टाचार में शामिल अधिकांश सट्टेबाज भारतीय हैं

ICC’s Alex Marshall says most corrupt bookies in cricket are Indians
ICC के एलेक्स मार्शल बोले- भ्रष्टाचार में शामिल अधिकांश सट्टेबाज भारतीय हैं
ICC के एलेक्स मार्शल बोले- भ्रष्टाचार में शामिल अधिकांश सट्टेबाज भारतीय हैं
हाईलाइट
  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) श्रीलंकाई क्रिकेट में जड़ों तक फैले भ्रष्टाचार की जांच कर रहा है।
  • एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी एलेक्स मार्शल ने कहा भ्रष्टाचार में शामिल अधिकांश सट्टेबाजों में भारतीय हैं।

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) श्रीलंकाई क्रिकेट में जड़ों तक फैले भ्रष्टाचार की जांच कर रहा है। इस बीच एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी एलेक्स मार्शल ने भारत से जुड़ा एक चौंकाने वाला तथ्य उजागर किया है। मार्शल के मुताबिक भ्रष्टाचार में शामिल अधिकांश सट्टेबाज भारतीय हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में महान क्रिकेटर सनथ जयसूर्या श्रीलंका के पहले ऐसे हाई प्रोफाइल खिलाड़ी बने जिन पर ICC के एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। हालांकि जयसूर्या पर फिक्सिंग का आरोप नहीं लगाया गया है, फिर भी उन्हें जांच अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करने का दोषी पाया गया है।

हाल ही में ICC की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने इंग्लैंड और श्रीलंकाई क्रिकेटरों से जुड़े सक्रिय भ्रष्टाचारियों के बारे में जानकारी साझा की थी, जो वर्तमान में सीमित ओवरों की सीरीज में शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सभी सक्रिय भ्रष्ट स्थानीय हैं, आईसीसी की ACU के महाप्रबंधक मार्शल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया, "श्रीलंका में  स्थानीय और भारतीय सट्टेबाज दोनों थे, लेकिन दुनिया के अधिकांश हिस्सों में  ज्यादातर भ्रष्ट भारतीय सट्टेबाज है।" 

मार्शल के ये खुलासे भले ही चौंकाने वाले हो, लेकिन पाकिस्तान के लेग स्पीनर दानिश कनेरिया की ये बात स्वीकार करने के बाद कि उन्होंने भारतीय सट्टेबाज अनु भट्ट से मैच फिक्स करने के लिए पैसे लिए थे आश्चर्यचकित नहीं करता है। यहां तक ​​कि जब मैच फिक्सिंग घोटाला पहली बार 2000 में सामने आया, तब भी खिलाड़ियों के आस-पास घुमने वाले भ्रष्ट सट्टेबाजों को भारतीय मूल का माना जाता था।

मार्शल ने कहा, "ब्रीफिंग (इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों के लिए) के दौरान, हमने क्रिकेट के सक्रिय भ्रष्टाचारियों के नाम और तस्वीरें खिलाड़ियों को दिखाई थी। ये वहीं भष्टाचारी थे जो श्रीलंका और अन्य देशों में हुए टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को फिक्स करना चाहते थे।"

"इसलिए हमने सक्रिय भ्रष्टाचारियों की वर्तमान जानकारी को खुले तौर पर साझा किया है, हमने उनकी तस्वीरें और उनकी जानकारी दी हैं। इस तरह हमने महसूस किया कि खिलाड़ियों को बेहतर जानकारी दी गई है। इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं।"

मार्शल ने कहा कि ICC वर्तमान में "12-20 सक्रिय भ्रष्टाचारियों" की निगरानी कर रहा है, जबकि कम से कम छह पर उन्हें संदेह है, जिनसे खिलाड़ियों को सावधान रहना चाहिए। "हमने उन्हें फिलहाल 6 लोगों की ही जानकारी दी है। शायद 12-20 बहुत सक्रिय भ्रष्ट हैं जिन्हें हम वर्तमान में निगरानी कर रहे हैं। जो तस्वीरें दिखाई गई है उनमें सभी पुरुष थे, लेकिन कुछ महिलाएं भी है जो भ्रष्टाचार में शामिल है।"
 

Created On :   18 Oct 2018 7:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story