भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

India and australia t20 series, this 5 players is very important
भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

डिजिटल डेस्क, रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्टूबर से शुरु होने जा रही तीन टी-20 मैचों के लिए दोनों ही टीमें रांची पहुंच गई हैं। यहां सीरीज का पहला टी-20 मैच झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) रांची के स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में, 10 अक्टूबर को गुवाहाटी और तीसरा टी-20 मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

इस 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने सेलेक्शन के समय इस बार आशीष नेहरा और दिनेश कार्तिक पर भी अपना भरोसा जताया है। वहीं केएल राहुल, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। यही कारण है कि क्रिकेट प्रेमियों और आलोचकों की नजर इस बार कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या पर नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों पर ही रहने वाली है।

  • महेंद्र सिंह धोनी

रांची के मैदान पर सबसे ज्यादा नजर जिस खिलाड़ी पर रहने वाली है, वो कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। कारण है कि यह मैदान धोनी का होमग्राउंड भी है और रांची की गलियों में ही उनका बचपन बीता है। रांची शहरवासियों ने धोनी को बचपन से इस मैदान पर छक्के-चौकों की बरसात करते देखा है। यही कारण है कि धोनी इस मैच में सबसे ज्यादा फेवरेट रहने वाले हैंष

वैसे बता दें कि एमएस धोनी ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 13 टी-20 खेले हैं। जिसमें उनके नाम 231 रन दर्ज हैं। धोनी का कंगारुओं के खिलाफ औसत 38.50 है। हालांकि धोनी ने अभी तक कोई भी शतक या अर्धशतक नहीं लगाया। उनका सर्वाधिक स्‍कोर 48 रन है।

  • आशीष नेहरा

आशीष नेहरा को यूं ही "किंग ऑफ कमबैक" नहीं कहा जाता है। एक बार फिर से 38 वर्षीय नेहरा ने टीम में वापसी करके सबको चौंका दिया है। वह अब तक 12 सर्जरी करा चुके हैं, लेकिन दिल्ली का यह शानदार क्रिकेटर हर बार एक नये रूप में वापस लौटता है। नेहरा की फिटनेस अनेक युवा खिलाड़ियों को मात करती है। नेहरा को शायह ही कभी खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर किया गया हो। नेहरा ने अपना अंतिम मैच इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। हो सकता है नेहरा 2019 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में नजर न आएं लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में उनके प्रशंसक उनकी गेंदबाजी देखने को उत्सुक हैं।

  • दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी के रहते विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का क्रिकेट सफर अब तक अनेक उतार चढ़ाव देख चुका है। यही वजह है कि दिनेश कार्तिक को अपने चयन के लिए अपनी बल्लेबाजी को ही अधिक मजबूत बनाना पड़ता है। वह भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन किसी भी फोरमेट में उनका औसत 30 से अधिक का नहीं रहा. आईपीएल का यह दिग्गज बल्लेबाज यदि अपनी प्रतिभा के साथ स्थाई रूप से न्याय कर पाता है तो अपने लिए टीम में जगह बना सकता है।

  • कुलदीप यादव

लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। शेन वार्न और ब्रेड हाग जैसे दिग्गजों ने इस चाइनामेन गेंदबाज की प्रशंसा की है। इन दोंनों ही क्रिकेटरों का मानना है कि 22 वर्षीय कुलदीप में दुनिया के सबसे महान स्पिनर बनने की योग्यता है। टी20 में कुलदीप यादव जैसे आक्रामक गेंदबाज की उपस्थिति अहम हो सकती है। लगातार गेंद में वेरियएशन बीच के ओवरों में विकेट लेने में मदद कर सकती है।

  • केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया के साथ हाल ही में हुए पांचों वन डे में राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई, लेकिन क्रिकेट के शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में उनका औसत 50.66 का है। टी 20 में-राहुल एक शतक भी लगा चुके हैं। ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले से ही अपना सिक्का जमाए हुए हैं। अगर राहुल को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है तो विराट कोहली उन्हें मध्यक्रम में खिलाने की सोच सकते हैं।

वैसे बता दें कि बेंगलुरु के बल्लेबाज राहुल केवल ने पहले तीन वन डे में 196 रन बनाए हैं और बाद के 7 मैचों में 54 रन बना पाए हैं। इसके बावजूद कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ता एमएसके प्रसाद लोकेश राहुल को सपोर्ट करते हैं।

Created On :   5 Oct 2017 9:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story