दूसरी बार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड, भारत ने श्रीलंका को पारी और 53 रन से दी करारी शिकस्त

India beat Sri Lanka by defeating by 53 runs
दूसरी बार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड, भारत ने श्रीलंका को पारी और 53 रन से दी करारी शिकस्त
दूसरी बार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड, भारत ने श्रीलंका को पारी और 53 रन से दी करारी शिकस्त

डिजिटल डेस्क,कोलंबो। कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पारी और 53 रन से मात दी। इसी जीत के साथ इंडिया ने श्रीलंका में दूसरी बार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

भारत की पहली पारी के 622/9 रनों के जवाब में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 116/ 5 ओवर में 9 विकेट 386 रन बनाए। अंतिम विकेट नुवान प्रदीप का गिरा, जिन्हें अश्विन ने शिखर धवन के हाथों कैच कराया। नुवान ने एक रन बनाया। रंगना हेराथ 17 रनों पर नाबाद रहे। जडेजा ने 5 तथा अश्विन और पांड्या ने 2-2 विकेट लिए।
 

करुणारत्ने ने बनया रिकॉर्ड

चौथे दिन करुणारत्ने ने नाईटवाचमैन मलिंडा पुष्प कुमारा के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उस दौरान दिमुथ करुणारत्ने ने शमी की गेंद पर पारी के 67वें ओवर की आखिरी गेंद पर लांगऑन की दिशा में चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का का छठा शतक जड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 224 गेंदों में 13 चौको की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया। इस साझेदारी पर अश्विन ने ब्रेक लगाया। उन्होंने 73वें ओवर में पुष्प कुमारा को क्लीन बोल्ड किया।

पहली पारी में 183 रन पर सिमटी थी श्रीलंका

टीम इंडिया की पहली पारी 622/9 (पारी घोषित) के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 183 रन पर ऑलआउट हुई थी। पहली पारी में ‘फ्लॉप शो’ के बाद फालोऑन को विवश श्रीलंका की टीम ने उम्मीद नहीं की होगी कि दूसरी पारी में उनके बल्लेबाज कुसल मेंडिस (110) दिमुथ करुणारत्ने (92*) संघर्ष का ऐसा जज्बा दिखाएंगे। पहली पारी में एक सत्र में आठ विकेट गंवाकर 183 पर लुढ़कने वाली श्रीलंका टीम ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 209 रन बनाए।

थरंगा के रूप में श्रीलंका को लगा था पहला झटका 

हालांकि दूसरी पारी में श्रीलंका को पहला झटका जल्द लग गया था जब उमेश यादव ने उपुल थरंगा को बोल्ड कर दिया था। लेकिन करुणारत्ने और मेंडिस ने दूसरे विकेट पर 191 रन की बेहतरीन साझेदारी की। मेंडिस और करुणारत्ने ने श्रीलंका के लिए भारत के खिलाफ दूसरे विकेट पर दूसरी श्रेष्ठ साझेदारी की। इससे पहले 1997 में सनत जयसूर्या और रोशन महानामा ने 576 रन बनाए थे।

Created On :   6 Aug 2017 3:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story