भारत 2032 में कर सकता है ओलंपिक की मेजबानी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भारत 2032 में कर सकता है ओलंपिक की मेजबानी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ने 2010 में कॉमन वेल्त गेम्स का आयोजन किया था। अब भारत की नजर 2032 ओलंपिक्स पर हैं। ऐसे आशंका हैं कि भारत ओलंपिक्स की मेजबानी करने की तैयारियों में जुटने वाला है।फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

अगर राजनीति लीडरशिप और अन्य संभावित चीजों से ऐसा मुमकिन होता है तो नेशनल कैपिटल रीजन स्थान के तौर पर अपने आप विकल्प होगा। खेल मंत्रालय अभी 35वें ओलंपिक्स की नीलामी में हिस्सा लेने की संभावनाओं पर गौर कर रहा है और कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न सेक्टर्स के प्रभाव पर भी नजर बनाए हुए है।

पिछले महीने भारतीय ओलंपिक असोसिएशन (आईओए) के अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने कहा था कि आईओए 2032 के ओलंपिक खेलों और 2030 के एशियाई खेलों की मेजबानी का दावा करने के लिए सरकार की अनुमति मांग रही है।

मीडिया रिपोर्ट के सरकार ने आईओए की इस पहल को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। खेल मंत्रालय ओलंपिक खेलों के आयोजन के खर्च, नफा-नुकसान के आकलन के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा, जिसके बाद इस बात पर विचार किया जाएगा कि इन खेलों की मेजबानी के लिए भारत अपना दावा पेश करेगा या नहीं।

2020 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी जापान की राजधानी टोक्यो, 2024 और 2028 के ओलंपिक खेलों की मजेबानी पेरिस और लॉस एंजिलिस को दी गई है। 2032 के ओलिंपिक खेलों के मेजबान देशों को निर्धारित करने की प्रक्रिया का फैसला 2020 में किया जाएगा।

साथ ही आईओए 2030 के एशियाई खेलों की मेजबानी का दावा करने पर भी विचार कर रहा है। भारत इससे पहले 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर चुका है। 1982 में भारत ने एशियाई खेलों की मेजबानी भी की थी।

Created On :   20 July 2017 1:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story