अपने 100वें मैच में छेत्री ने किए दो गोल, भारत ने केन्या को 3-0 से हराया

india kenya intercontinental cup Skipper Sunil Chhetri Scores Twice In India 3 0 Win Vs Kenya
अपने 100वें मैच में छेत्री ने किए दो गोल, भारत ने केन्या को 3-0 से हराया
अपने 100वें मैच में छेत्री ने किए दो गोल, भारत ने केन्या को 3-0 से हराया
हाईलाइट
  • इस जीत के साथ ही भारत (2 मुकाबले में 2 जीत) फाइनल में पहुंच गया है।
  • छेत्री ने इस मैच में दो गोल किए
  • जबकि एक गोल जेजे लालपेखलुआ ने किया।
  • भारतीय जीत के हीरो करियर का 100वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे सुनील छेत्री रहे।
  • भारतीय फुटबॉल टीम ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप के एक मुकाबले में केन्या को 3-0 से हरा दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप के एक मुकाबले में केन्या को 3-0 से हरा दिया। भारतीय जीत के हीरो करियर का 100वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे सुनील छेत्री रहे। छेत्री ने इस मैच में दो गोल किए, जबकि एक गोल जेजे लालपेखलुआ ने किया। इस जीत के साथ ही भारत (2 मुकाबले में 2 जीत) फाइनल में पहुंच गया है।

दरअसल, 65वें मिनट में केन्या के खिलाड़ी ने छेत्री को पेनाल्टी एरिया में टक्कर मार दी। इसके बाद रेफरी ने भारत को पेनाल्टी दे दिया। छेत्री ने 68वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदल दिया। उसके बाद 71वें मिनट में जेजे ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। 92वें मिनट में छेत्री ने अपना दूसरा गोल मारा। हाफ टाइम तक दोनों टीमों 0-0 की बराबरी पर थी। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का ये 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। भारत की तरफ से 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले छेत्री दूसरे फुटबॉलर हैं। इससे पहले पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 104 मैच खेल चुके हैं

मैच को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मैच से पहले ही सारे टिकट बिक चुके थे। इस मैच से पहले छेत्री ने भारतीय दर्शकों से समर्थन की भावुक अपील की थी। इसके बाद खेल जगत समेत दूसरे क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने उनकी अपील का समर्थन किया था। इस वजह से यह मैच काफी चर्चा में था। इस मैच से पहले छेत्री ने भारत के लिए 99 मैच खेलकर सर्वाधिक 59 गोल किए थे। वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं।

मैच शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया और आईएम विजयन ने वर्तमान कप्तान सुनील छेत्री को सम्मानित किया। मैच देखने भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी पहुंचे।

Created On :   4 Jun 2018 11:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story