#WWC 2017: अफ्रीका के सामने भारत की 115 रन से शर्मनाक हार

India vs south africa match in ICC women world cup 2017
#WWC 2017: अफ्रीका के सामने भारत की 115 रन से शर्मनाक हार
#WWC 2017: अफ्रीका के सामने भारत की 115 रन से शर्मनाक हार

डिजिटल डेस्क, लीसेस्टर। दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 158 रन पर सिमट गई। अफ्रीका ने यह मैच 115 रन से अपने नाम कर लिया है। मैच में भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 60 रन बनाए, जबकि झूलन गाेस्वामी 43 रन बनाकर नाबाद रहीं।

मैच में पूनम राउत ने 22 और एकता बिष्ठ ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सका। कप्तान मिताली राज ने आज खाता भी नहीं खोला और पहली ही गेंद पर अफ्रीकी कप्तान वेन निकर्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। अफ्रीका की ओर से कप्तान वेन निकार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

इससे पहले अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाए थे। अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन एल ली ने 92 और कप्तान डीवेन नईकर्क ने 57 रन बनाए हैं। जबकि भारत की ओर से शिखा पांडे ने 3, एकता बिष्ठ और हरमनप्रीत कौर ने 2-2 विकेट, जबकि झूलन गौस्वामी और पूनम यादव ने 1-1 विकेट चटकाए।

Created On :   8 July 2017 3:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story