T-20 Ind vs SL : इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से हराया

India vs sri lanka katak t-20 match live score update with rohit sharma
T-20 Ind vs SL : इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से हराया
T-20 Ind vs SL : इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से हराया

डिजिटल डेस्क, कटक। श्रीलंका के खिलाफ अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद तीन मैचों की T-20 सीरीज के पहले मैच में बड़ी जीत हासिल की। भारत ने श्रीलंका पर 93 रनों से मात दी। भारत के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 16 ओवरों में सिर्फ 87 रन ही बना सके।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल के तेज अर्धशतक, धोनी और मनीष पांडे की पारी की मद्द से भारत ने 180 रन बनाए। भारत के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की टीम सिर्फ 87 ही रन बना सकी। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 23 रन उपुल थरंगा ने बनाए। श्रीलंका की ओर से गुनारत्ने (4), तिसारा परेरा (3), निरोशन डिकवेला (13), शनाका (1), मैथ्यूज(1), चमीरा (12), फर्नांडो (2) रन बनाए। भारत की तरफ से यजवेंद्र चहल ने 4 विकेट झटके। वहीं हर्डिक पंड्या 3, जयदेव उनादकट 1, कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। शानदार गेंदबाजी के लिए चहल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

वहीं इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। भारत की ओर से सर्वाधिक लोकेश राहुल ने 7 चौकों की मद्द से 61(48) रन बनाए। अंतिम ओवरों में महेन्द्र सिंह धोनी और मनीष पांडे ने खूब रन बटोरे। महेन्द्र सिंह धोनी 39(22) और मनीष पांडे 32(18) रन की मद्द से भारत ने श्रीलंका को 181 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की तरफ से परेरा, मैथ्यू और प्रदीप ने 1-1 विकेट लिए। श्रेयस अय्यर ने 24(20) रन बनाए। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 50 रन बनाए। भारत को पहला झटका कैप्टन रोहित शर्मा के रूप में लगा। शर्मा एंजेलो मैथ्यूज की बॉल पर चमीरा को कैच थमा बैठे। भारत की स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। आउट होने से पहले रोहित ने 17(13) रन बनाए।

भारत ने विराट कोहली की अनुपस्थिती में एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है। अगला मैच 22 दिसंबर कोइंदौर के होलकर स्टेडियम में खोला जाएगा।

Created On :   19 Dec 2017 11:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story