#INDvsSL: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

india vs srilanka third test virat may breaks the record of ms dhoni
#INDvsSL: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
#INDvsSL: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार से तीसरा और आखिरी टेस्ट पल्लेकल में खेला जाएगा। तीन टेस्ट की सीरीज में भारत पहले ही 2-0 से आगे है और आज टीम इंडिया श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। अगर टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में भी श्रीलंका को हराने में कामयाब हो जाती है तो यह इंडियन टीम के लिए पहला मौका होगा जब वो विदेशी जमीन पर किसी टीम को तीन टेस्ट हराए  या फिर क्लीन स्वीप करेगी। इससे पहले ये कारनामा इंडियन टीम नहीं कर पाई है। 

इंडियन टीम के पहले कप्तान होंगे विराट

इसके साथ ही अगर पल्लेकल टेस्ट भारत जीत जाता है तो विराट कोहली टीम इंडिया के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिनकी कप्तानी में टीम विदेशी जमीन पर क्लीन स्वीप करने में सफल हो जाएगी। इससे पहले विराट ने श्रीलंका में ही श्रीलंका के खिलाफ 2015 में टेस्ट सीरीज खेली थी लेकिन ये सीरीज टीम इंडिया 2-1 से जीती थी। 

धोनी का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

अभी तक टीम इंडिया ने विराट की कप्तानी में विदेश में 6 मैच जीते हैं। अगर टीम इंडिया ये आखिरी टेस्ट भी जीत जाती है तो फिर विराट के नाम 7 जीत हो जाएगी और वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेश में 30 मैच खेले थे जिसमें से 6 पर जीत दर्ज की थी। जबकि विराट ने 12वें टेस्ट मैच में ही धोनी की बराबरी कर ली। 

पल्लेकल में एक भी टेस्ट नहीं खेला भारत ने

टीम इंडिया ने पल्लेकल में अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है, जबकि श्रीलंका यहां पर 5 टेस्ट खेल चुकी है जिसमें से उसने 1 जीता है और 1 हारा है। वहीं 3 टेस्ट ड्रॉ रहे थे। हालांकि टीम इंडिया यहां पर 1 वनडे और 1 टी-20 खेल चुका है जिसमें से दोनों ही मैच भारत ने जीते थे। 

इंडिया टीम : विराट कोहली (C),अजिंक्य रहाणे (VC), शिखर धवन, केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अभिनव मुकुंद। 

श्रीलंका टीम : दिनेश चंडीमाल (C), उपुल थरंगा, डी, करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, डी. डीसेल्वा, निरोशन डिकवेला, डी. परेरा, लाहिरू कुमारा, वी, फर्नांडो, डी. चमीरा, लाहिरू गमागे, लक्षण संदाकन, एम. पुष्पकुमार। 

Created On :   12 Aug 2017 3:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story