इंडियन वेल्स : 17 जीत के बाद फेडरर को मिली हार, डेल पोत्रो ने फाइनल में हराया

- इससे पहले डेल पोत्रो ने फेडरर को साल 2009 में यूएस ओपन के फाइनल में हराया था।
- उन्हें इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटिना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने 6-4
- 6-7 (8/10)
- 7-6 (7/2) से हरा दिया।
- दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को साल 2018 में लगातार 17 मैच जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को साल 2018 में लगातार 17 मैच जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटिना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने 6-4,6-7 (8/10), 7-6 (7/2) से हरा दिया। इस हार के साथ फेडरर का इस टूर्नामेंट को 6वीं जीतने का सपना भी टूट गया। इससे पहले डेल पोत्रो ने फेडरर को साल 2009 में यूएस ओपन के फाइनल में हराया था।
2 घंटे 41 मिनट तक चला मुकाबला
स्विश खिलाड़ी रोजर फेडरर और अर्जेंटिना के मार्टिन डेल पोत्रो के बीच इंडियन वेल्स का फाइनल मुकाबला 2 घंटे 41 मिनट तक चला। इस मुकाबले के पहले सेट में फेडरर को 4-6 से हार का सामना करना पड़ा और दूसरे सेट को उन्होंने टाई ब्रेक में जीता। तीसरा सेट भी टाई ब्रेक तक खींचा, जिसमें डेल पोत्रो ने दो पॉइंट्स हासिल कर अपने नाम कर लिया। डेल पोत्रो ने 8 और फेडरर ने 10 सर्विस पॉइंट्स हासिल किए। डबल फॉल्ट के मामले में फेडरर आगे रहे। जहां डेल पोत्रो ने 1 किया, वहीं फेडरर ने पांच डबल फॉल्ट किए।
6वीं बार खिताब जीतने का मौका गंवाया
रोजर फेडरर अब तक इंडियन वेल्स का खिताब 5 बार जीत चुके हैं और 6वीं बार भी उनके पास जीतने का मौका था, जिसे उन्होंने गंवा दिया। फेडरर ने 2004-2006 के बीच तीन बार लगातार इंडियन वेल्स का खिताब जीता था। वहीं 2012 में फेडरर इस टूर्नामेंट को चौथी बार जीतने में कामयाब रहे थे। आखिरी बार फेडरर ने 2017 में इंडियन वेल्स का खिताब जीता था। तब उन्होंने स्टॉन वावरिंका को हराकर 5वीं बार इस मुकाबले को जीता था।
डेल पोत्रो ने पहली बार जीता खिताब
वहीं अर्जेंटिना के जुआन मार्टिल डेल पोत्रो ने पहली बार इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पहली बार साल 2013 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री की थी, लेकिन वहां स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने उन्हें हरा दिया था। अब 2018 में डेल पोत्रो ने नंबर-1 फेडरर को हराकर पहली बार इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है।
Created On :   19 March 2018 2:28 PM IST