टोक्यो में टॉप-4 में शामिल हो सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम : दीपिका

Indian womens hockey team can be included in top-4 in Tokyo: Deepika
टोक्यो में टॉप-4 में शामिल हो सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम : दीपिका
टोक्यो में टॉप-4 में शामिल हो सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम : दीपिका
हाईलाइट
  • टोक्यो में टॉप-4 में शामिल हो सकती है भारतीय महिला हॉकी टीम : दीपिका

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी दीपिका ठाकुर का मानना है कि रानी रामपाल की अगुवाई वाली मौजूदा हॉकी टीम के पास आगामी टोक्यो ओलंपिक में शीर्ष-4 में फिनिश करने का अच्छा मौका है।

हाल में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित की गई दीपिका ने कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं शुरू होगी तो टीम शानदार वापसी करेगी।

दीपिका ने कहा, मुझे विश्वास है कि टीम वापसी कर सकती है। टीम पिछले साल लगातार दो टूर्नामेंट जीतकर शानदार लय में है और उसने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, उनका आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा था। टीम शीर्ष स्तर पर सफलता की भूखी है और इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि प्रतियोगिताएं शुरू होने के बाद बाद वे वापसी करेंगी और शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए टीम के अंदर क्षमता है।

दीपिका का मानना है कि टीम को खुद को प्रेरित करना चाहिए ओलंपिक खेलों में बेहतर करने पर अपना ध्यान बनाए रखना चाहिए।

पूर्व खिलाड़ी ने कहा, मौजूदा भारतीय टीम काफी प्रतिबद्ध और केंद्रित है। लेकिन जब आप बिना किसी प्रतियोगिता के कैम्प में होते हैं तो खुद को प्रेरित रखना आसान महसूस होता है।

2016 रियो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रही दीपिका ने साथ ही कहा, बिना प्रतियोगिता के खुद के अंदर सुधार करना भी मुश्किल होता है। इसलिए मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगी कि टीम के लिए और प्रत्येक खिलाड़ी के लिए यह एक महत्चपूर्ण समय है कि उन्हें खुद के प्रदर्शन का आंकलन करना चाहिए और इसमें सुधार करने के लिए काम करना चाहिए।

ईजेडए/जेएनएस

Created On :   29 Sep 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story