Indonesia masters 2019: सिंधू, सायना और श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

- प्री-क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने निशिमोटो को 21-14
- 21-9 से हराया
- प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधू ने ग्रेगोरिया को 23-21
- 21-7 से हराया
- सायना ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिटरियानी को 21-17
- 21-15 से मात दी
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू,सायना नेहवाल और पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रियो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सिंधू ने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का को हराया। सायना ने इंडोनेशिया की फिटरियानी को हराया। वहीं श्रीकांत ने जापान के केंटा निशिमोटो को मात दी है।
महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-3 सिंधू ने वर्ल्ड नम्बर-14 ग्रेगोरिया को 23-21, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 37 मिनट तक चला। अब क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को सिंधू का सामना स्पेन की कैरोलीना मारिन से होगा। महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में सायना ने इंडोनेशिया की फिटरियानी को मात दी। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-31 फिटरियानी को 44 मिनटों तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 21-17, 21-15 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को सायना का सामना थाईलैंड की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा।
वहीं पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-8 श्रीकांत ने निशिमोटो को 21-14, 21-9 से हराया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनों के बीच यह मुकाबला 30 मिनट तक चला। अब क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को श्रीकांत का मुकाबला इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
Created On :   24 Jan 2019 4:50 PM IST