गॉल टेस्ट : श्रीलंका 291 रन पर सिमटी, भारत को 498 रन की बढ़त

INDvsSL:  Sri Lanka scored 291 runs, Due to rain match stopped, India second innings 56/2
गॉल टेस्ट : श्रीलंका 291 रन पर सिमटी, भारत को 498 रन की बढ़त
गॉल टेस्ट : श्रीलंका 291 रन पर सिमटी, भारत को 498 रन की बढ़त

डिजिटल डेस्क, गॉल। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रीलंका अपनी पहली पारी में 291 रन बनाकर सिमट गई और इस तरह भारत को 309 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने लंच के बाद खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। तीसरे विकेट के रूप में अभिनव मुकुंद 81 रन बनाकर शतक से चूकते हए गुनाथिलका की गेंद पर LBW आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली (76) और अजिंक्य रहाणे (0) क्रीज पर हैं। भारत की कुल बढ़त 498 रन हो गई है।

इससे पहले गुरुवार के स्कोर 5 विकेट पर 154 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम दिन के पहले सत्र के समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 137 रन ही जोड़ सकी। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (83) और परेरा ने छठे विकेट के लिए 62 रनों की अर्धशतकीय पारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन रवींद्र जड़ेजा ने मैथ्यूज को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया। मैथ्यूज ने अपने पारी में खेली गईं 130 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। तीसरे दिन लंच के तुरंत बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 291 रन पर सिमट गई।

इससे पहले भारत के विशाल 600 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर दिमुथ करुनारात्ने (2) को उमेश यादव ने LBW आउट कर दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दनुश्का गुनाथिलाका (16) और कुसल मेंडिस (0) को अपना शिकार बनाया। यहां से उपुल थरंगा (64) और एंजेलो मैथ्यूज ने पारी सँभालते हुए चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। मगर थरंगा रनआउट हो गए और श्रीलंका की टीम बैकफुट पर चली गई।

रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को दिन की पहली सफलता दिलाई। जडेजा की तेज गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज ने कप्तान विराट कोहली को कैच थमा दिया। मैथ्यूज ने 130 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाए। इसके बाद जडेजा की गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान रंगना हेराथ ने फिर वही गलती दौहराई जो मैथ्यूज ने की थी और रहाणे के हाथों कैच आउट हाे गए। उधर, दिलरुवान परेरा ने पांच चौकों और तीन चक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो जबकि उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली।
 

Created On :   28 July 2017 2:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story