IPL 11: किंग्स इलेवन में जगह मिलने पर खुश हैं क्रिस गेल

Ipl 2018 Chris Gayle On Kings Xi Punjab And Royal Challengers Bangalore
IPL 11: किंग्स इलेवन में जगह मिलने पर खुश हैं क्रिस गेल
IPL 11: किंग्स इलेवन में जगह मिलने पर खुश हैं क्रिस गेल

डिजिटस डेस्क, नई दिल्ली। IPL 11 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टीम में जगह मिलने से काफी खुश हैं। क्रिस गेल ने इस सीजन में कुल 4 मुकाबलों में 151 की स्ट्राइक रेट से अब तक 252 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने नाबाद शतक भी जड़ा है। क्रिस गेल, किंग्स इलेवन टीम से जुड़कर काफी उत्साहित हैं। साथ ही वह अपने आप को खुश किस्मत भी मानते हैं।

गेल ने एक न्यूज पेपर से बातचीत में कहा कि किंग्स इलेवन टीम का खिलाड़ी बनने पर मैं बहुत खुश हूं। किंग्स इलेवन के साथ खेलने पर मुझे खुशी है। बता दें कि आईपीएल 11 के ऑक्शन की शुरुआत में क्रिस गेल को किसी टीम ने नहीं खरीदा। साल 2017 में क्रिस गेल का रिकॉर्ड अच्छा नही था। इसी कारण सारी टीमें उन्हें घाटे का सौदा समझ रही थीं। क्रिस गेल का मानना है कि क्रिकेट ही जीवन में सब कुछ नही है। गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने पूरे 2 करोड़ में खरीदा था।

बातचीत में गेल ने कहा कि कैरेबियन लीग (सीपीएल) और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन शानदार किया। बाद में आरसीबी ने उन्हें फोन किया कि टीम उन्हें फिर से रखना चाहती है और रिटेन भी करेगी। बाद में टीम का उनके पास कोई फोन नही आया। जिससे गेल को पूरा भरोसा हो गया कि टीम का उन पर यकीन ही नही रहा है। गेल ने कहा कि मैं इस मामले में कुछ नही कर सकता हूं। मेरा BPL और CPL में अच्छा खेल रहा है। जबकि IPL  में आंकडों का हिसाब ठीक-ठीक रहता है। गेल ने कहा कि जिस टीम ने उन्हें चुना है। उसके लिए IPL जीतना चाहते हैं। 

 

Created On :   30 April 2018 5:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story