IPL 2018 : 7 अप्रैल को होगा पहला मुकाबला, मुंबई से भिड़ेगी चेन्नई

IPL 2018 session 11 start with mumbai vs chennai match
IPL 2018 : 7 अप्रैल को होगा पहला मुकाबला, मुंबई से भिड़ेगी चेन्नई
IPL 2018 : 7 अप्रैल को होगा पहला मुकाबला, मुंबई से भिड़ेगी चेन्नई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का आगाज 7 अप्रैल से होने वाला है, जो 27 मई तक चलेगा। उदघाटन मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। IPL 2018 11वां सीजन 6 अप्रैल को मुंबई में शुरू होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 27 मई को मुंबई में ही होगा। IPL संचालन परिषद ने सोमवार को यह जानकारी दी।

IPL कमिश्नर राजीव शुक्ला के अनुसार इस बार IPL गर्वनिंग काउंसिल ने मैच के समय की शुरुआत को लेकर बड़ा फैसला किया है। शाम 4 और 8 बजे शुरू होने वाले मुकाबलों का समय बदला गया है। राजीव शुक्ला ने कहा, "रात 8 बजे शुरू होने वाले मुकाबलों का सीधा प्रसारण अब 7 बजे से होगा वहीं 4 बजे वाले मुकाबले अब शाम 5:30 खेले जाएंगे।

27 और 28 जनवरी को होगी नीलामी
राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। इसमें 578 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। IPL में जिन 578 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है उसमें 360 भारतीय खिलाड़ी हैं। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। इस बार 6 अप्रैल को लीग का उद्धाटन समारोह होगा वहीं 7 अप्रैल को पहला मैच खेला जाएगा।

चेन्नई और राजस्थान की वापसी
IPL 2018 11वां सीजन में खास बात यह है कि 2 साल के प्रतिबंध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स इस लीग में वापसी कर रही हैं। इसके साथ ही दो सीजन के लिए लीग में शामिल हुईं गुजरात लायन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स अब लीग का हिस्सा नहीं होंगी। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब अपने 4 घरेलू मुकाबले मोहाली में और 3 मैच इंदौर में खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल के घरेलू मैचों पर फैसला 24 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद आएगा।
 

  • IPL 2018 का फाइनल मैच 27 मई को मुंबई में ही खेला जाएगा।
  • IPL के अभी तक के 10 सीजन में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा तीन बार यह ट्रॉफी जीती है।
  • साल 2017 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने राइजिंग पुणे को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।
  • चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2-2 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
  • राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में खेले गए पहले सीजन का खिताब जीता था।
  • डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में यह ट्रॉफी जीती थी।
  • सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में विजेता बनी थी।

Created On :   22 Jan 2018 10:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story