#IPLAuction : पहले दिन की नीलामी खत्म, सुपर सितारों पर भारी पड़े ये सामान्य खिलाड़ी

IPL Season 11 player auction 2018 live updates
#IPLAuction : पहले दिन की नीलामी खत्म, सुपर सितारों पर भारी पड़े ये सामान्य खिलाड़ी
#IPLAuction : पहले दिन की नीलामी खत्म, सुपर सितारों पर भारी पड़े ये सामान्य खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें सीजन के लिए बेंगलुरु में पहले दिन की ऑक्शन (नीलामी) खत्म हो गई है। आगे की नीलामी कल रविवार को सुबह 9 बजे से फिर शुरू होगी। इस ऑक्शन में 578 क्रिकेटर्स शामिल हुए हैं, इसमें से 361 प्लेयर्स इंडियन हैं, बाकी विदेशी हैं। इसके अलावा इस ऑक्शन में बिकने वाले शिखर धवन पहले प्लेयर हैं, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। पहले दिन की नीलामी में सुपर सितारों पर सामान्य से अनकैप्ड खिलाड़ी काफी भारी पड़े हैं। राहुल तेवतिया को डेयर डेविल्स ने गौतम गंभीर (2.80) करोड़ से ज्यादा कीमत 3 करोड़ रुपए में खरीदा है। राहुल की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। जबकि युवराज सिंह को पंजाब ने 2 करोड़ में ही खरीदा है। जबकि ईशांत शर्मा और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को तो कोई खरीदार ही नहीं मिला।

अभी तक के ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं लोकेश राहुल को पंजाब की टीम ने 11 करोड़ में और मनीष पांडे को हैदराबाद की टीम ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। बता दें कि IPL के लिए शनिवार और रविवार को नीलामी होनी है और इसमें 8 टीमों के फ्रेंचाइजी ऑनर्स प्लेयर्स के लिए बोली लगाएंगे। कुणाल पंड्या को मुंबई ने राइट टू मैच कार्ड के जरिए 8.80 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

पहले दिन बिके 78 खिलाड़ी
पहले दिन 578 में से 110 खिलाड़ियों की ही बोली लग पाई है। इनमें से 78 खिलाड़ियों को खरीदा गया है, जबकि 32 खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। वहीं 16 खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं। पहले दिन की बोली में बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए के साथ सबसे मंहगे बिके हैं। पहले दिन की बोली में फ्रेंचाईजी टीमों ने खिलाड़ियों पर 321.1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

 


यहां देखें अब तक कौन बिका?

- दीपक हुड्डा : सनराइजर्स हैदराबाद : 3.60 करोड़ रुपए
- कमलेश नागरकोटी : केकेआर : 3.20 करोड़ रुपए
- विजय शंकर : डेयर डेविल्स : 3.20 करोड़ रुपए
- ईशान किशन : मुंबई इंडियंस : 6.20 करोड़ रुपए
- सिद्धार्थ कौल : सनराइजर्स हैदराबाद : 3.80 करोड़ रुपए
- नवदीप सैनी : आरसीबी : 3.00 करोड़ रुपए
- डी आर्की शॉर्ट : राजस्थान रॉयल्स : 4 करोड़ रुपए
- राहुल तेवतिया : दिल्ली डेयरडेविल्स : 3.00 करोड़ रुपए

 

- शिखर धवन : सनराजर्स हैदराबाद : 5 करोड़ 20 लाख रुपए
- आर अश्विन : किंग्स इलेवन पंजाब : 7 करोड़ 60 लाख रुपए
- बेन स्टोक्स : राजस्थान रॉयल्स : 12 करोड़ 50 लाख रुपए
- मिशेल स्टार्क : कोलकाता नाइट राइडर्स : 9 करोड़ 40 लाख रुपए
- किरोन पोलार्ड : मुंबई इंडियंस : 5 करोड़ 40 लाख रुपए
- अजिंक्य रहाणे : राजस्थान रॉयल्स : 4 करोड़ रुपए
- फाफ डु-प्लेसिस : चेन्नई सुपरकिंग्स : 1 करोड़ 60 लाख रुपए
- हरभजन सिंह : चेन्नई सुपरकिंग्स : 2 करोड़ रुपए
- शाकिब अल हसन : सनराइजर्स हैदराबाद : 2 करोड़ रुपए
- ग्लेन मैक्सवेल : दिल्ली डेयरडेविल्स : 9 करोड़ रुपए
- गौतम गंभीर : दिल्ली डेयरडेविल्स : 2 करोड़ 80 लाख रुपए
- ड्वेन ब्रावो : चेन्नई सुपरकिंग्स : 6 करोड़ 40 लाख रुपए
- युवराज सिंह : किंग्स इलेवन पंजाब : 2 करोड़ रुपए
- करुण नायर : किंग्स इलेवन पंजाब : 5 करोड़ 60 लाख रुपए
- लोकेश राहुल : किंग्स इलेवन पंजाब : 11 करोड़ रुपए
- केन विलियम्सन : सनराइजर्स हैदराबाद : 3 करोड़ रुपए
- डेविड मिलर : किंग्स इलेवन पंजाब : 3 करोड़ रुपए
- एरोन फिंच : किंग्स इलेवन पंजाब : 6 करोड़ 20 लाख रुपए
- ब्रेंडन मैक्कुलम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 3 करोड़ 60 लाख रुपए
- जेसन रॉय : दिल्ली डेयरडेविल्स : 1 करोड़ 50 लाख रुपए
- क्रिस लिन : कोलकाता नाइट राइडर्स : 9 करोड़ 60 लाख रुपए
- मनीष पांडे : सनराइजर्स हैदराबाद : 11 करोड़ रुपए
- क्रिस वोक्स : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 7 करोड़ 40 लाख रुपए
- केदार जाधव : चेन्नई सुपरकिंग्स : 7 करोड़ 80 लाख रुपए
- शेन वॉटसन : चेन्नई सुपरकिंग्स : 2 करोड़ रुपए
- कार्लोस ब्रैथवेट : सनराइजर्स हैदराबाद : 7 करोड़ 40 लाख रुपए
- कॉलिन मुनरो : दिल्ली डेयरडेविल्स : 1 करोड़ 90 लाख रुपए
- युसुफ पठान : सनराइजर्स हैदराबाद : 1 करोड़ 90 लाख रुपए
- कॉलिन डी ग्रैंडहोम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 2 करोड़ 20 लाख रुपए
- स्टुअर्ट बिन्नी : राजस्थान रॉयल्स : 50 लाख रुपए
- मार्कस स्टॉयनिस : किंग्स इलेवन पंजाब : 6 करोड़ 20 लाख रुपए
- मोईन अली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 1 करोड़ 70 लाख रुपए
- क्विंटन डीकॉक : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 2 करोड़ 80 लाख रुपए
- ऋद्धिमान साहा : सनराइजर्स हैदराबाद : 5 करोड़ रुपए रुपए
- दिनेश कार्तिक : कोलकाता नाइट राइडर्स : 7 करोड़ 40 लाख रुपए
- रॉबिन उथप्पा : कोलकाता नाइट राइडर्स : 6 करोड़ 40 लाख रुपए
- संजू सैमसन : राजस्थान रॉयल्स : 8 करोड़ रुपए
- अंबाती रायडू : चेन्नई सुपरकिंग्स : 2 करोड़ 20 लाख रुपए
- जॉस बटलर : राजस्थान रॉयल्स : 4 करोड़ 40 लाख रुपए
- मुस्तफिजुर रहमान : मुंबई इंडियंस : 2 करोड़ 20 लाख रुपए
- पैट कमिंस : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 5 करोड़ 40 लाख रुपए
- उमेश यादव : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 4 करोड़ 20 लाख रुपए
- मोहम्मद शमी : दिल्ली डेयरडेविल्स : 3 करोड़ रुपए

ये प्लेयर्स हो चुके हैं रिटेन

- चेन्नई सुपरकिंग्स : एमएस धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा।
- दिल्ली डेयरडेविल्स : ऋषभ पंत, क्रिस मॉरिस, श्रेयस अय्यर।
- मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह। 
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान। 
- कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नारायण, आंद्रे रसेल।
- सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर, भुवनेश्वर कुमार। 
- किंग्स इलेवन पंजाब : अक्षर पटेल। 
- राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ।

किस टीम के पास कितना फंड? 

1. चेन्नई सुपरकिंग्स : 45 करोड़ 40 लाख रुपए
2. दिल्ली डेयरडेविल्स : 47 करोड़ रुपए
3. मुंबई इंडियंस : 41 करोड़ 60 लाख रुपए
4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 49 करोड़ रुपए
5. कोलकाता नाइट राइडर्स : 49 करोड़ 60 लाख रुपए
6. सनराइजर्स हैदराबाद : 53 करोड़ 80 लाख रुपए
7. किंग्स इलेवन पंजाब : 59 करोड़ 90 लाख रुपए
8. राजस्थान रॉयल्स : 51 करोड़ रुपए

नोट : एक टीम सिर्फ 80 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती है। 

Created On :   27 Jan 2018 10:30 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story