#IPLAuction : सबसे महंगे भारतीय बने उनादकत, RR ने 11.5 करोड़ में खरीदा

IPL Season 11 player auction 2018 live updates 2nd day
#IPLAuction : सबसे महंगे भारतीय बने उनादकत, RR ने 11.5 करोड़ में खरीदा
#IPLAuction : सबसे महंगे भारतीय बने उनादकत, RR ने 11.5 करोड़ में खरीदा

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें सीजन के लिए बेंगलुरु में दूसरे दिन के लिए नीलामी जारी है। नीलामी के दूसरे दिन जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ में खरीद लिया। बेन स्टोक्स के बाद वह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इससे पहले लोकेश राहुल को पंजाब की टीम ने 11 करोड़ में और मनीष पांडे को हैदराबाद की टीम ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा। 

IPL में जयदेव चार फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे सुपरजाइंट्स टीम हैं। पिछले साल पुणे ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा था। 

जयदेव उनादकत का पूरा नाम जयदेव दीपकभाई उनदाकट है। जिनका जन्म 18 अक्टूबर 1991 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 2010 में खेला। जिसमें 2 रन बनाए हैं और एक भी विकेट नहीं लिया। वहीं उन्होंने 7 वन-डे मैच खेले हैं और उसमें 4 विकेट हासिल किए है। T-20 में उन्हें 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। जयदेव उनादकत 2010 विश्व कप न्यूजीलैंड में इंडिया की तरफ से अंडर-19 टीम का नेृतृत्व कर चुके हैं। 

इस ऑक्शन में 578 क्रिकेटर्स शामिल हुए हैं, इसमें से 361 प्लेयर्स इंडियन हैं, बाकी विदेशी हैं। इसके अलावा इस ऑक्शन में बिकने वाले शिखर धवन पहले प्लेयर हैं, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। पहले दिन की नीलामी में सुपर सितारों पर सामान्य से अनकैप्ड खिलाड़ी काफी भारी पड़े हैं। राहुल तेवतिया को डेयर डेविल्स ने गौतम गंभीर (2.80) करोड़ से ज्यादा कीमत 3 करोड़ रुपए में खरीदा है। राहुल की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। जबकि युवराज सिंह को पंजाब ने 2 करोड़ में ही खरीदा है। जबकि ईशांत शर्मा और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को तो कोई खरीदार ही नहीं मिला।

 

Created On :   28 Jan 2018 12:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story