झाझरिया और सरदार को खेल रत्न, हरमनप्रीत समेत 17 बने 'अर्जुन'

jhajharia and sardar become Khel ratna, harmanpreet among 17 honored by Arjuna Awards
झाझरिया और सरदार को खेल रत्न, हरमनप्रीत समेत 17 बने 'अर्जुन'
झाझरिया और सरदार को खेल रत्न, हरमनप्रीत समेत 17 बने 'अर्जुन'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के खेल जगत की कई हस्तियों को पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर पुरस्कारों से सम्मानित किया। देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न के अलावा अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल पुरस्कार, समेत कई पुरस्कार सोमवार को दिए गए।

मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान- राजीव गांधी खेल रत्न से पैरालम्पिक खेलों में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट देवेंद्र झांझरिया और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को सम्मानित किया। गौरतलब है कि झांझरिया रियो पैरालम्पिक 2016 और 2004 एथेंस पैरालम्पिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

इसके अलावा राष्ट्रपति कोविंद ने द्रोणाचार्य पुरस्कार से आर गांधी (एथलेटिक्स), वी प्रसाद (बैडमिंटन), हीरा नंद (कबड्डी), ब्रज भूषण मोहंती (मुक्केबाजी), पी.ए. रैपल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रोशन लाल (कुश्ती) को सम्मानित किया।

अर्जुन पुरस्कार

इसी मौके पर अर्जुन पुरस्कार से चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (महिला क्रिकेट), प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल), लैशराम देवेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी), बेमबेम देवी (फुटबॉल), एस.एस.पी चौरसिया (गोल्फ), एस.वी. सुनील (हॉकी), मरियप्पन थंगावेलु (ऊंची कूद, पैरालम्पिक), जसवीर सिंह (कबड्डी), पी.एन. प्रकाश (निशानेबाजी), एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस), साकेत मायनेनी (टेनिस), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती) और वरुण भाटी (पैरालम्पिक) वी.जे. सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), अरोकिया राजीव (एथलेटिक्स) इन 17 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

  • इसके साथ ही व्यवसायी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
  • खेल रत्न अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपए का नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र तथा अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रूपए का नगद पुरस्कर और प्रशस्तिपत्र दिया गया।

Created On :   29 Aug 2017 2:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story