महाराष्ट्र की टीम ने मुंबई सिटी एफसी संग किया प्रशिक्षण

Maharashtra team trained with Mumbai City FC
महाराष्ट्र की टीम ने मुंबई सिटी एफसी संग किया प्रशिक्षण
महाराष्ट्र की टीम ने मुंबई सिटी एफसी संग किया प्रशिक्षण

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने स्पेशल ओलंपिक भारत (एसओ भारत) महाराष्ट्र टीम के साथ प्रशिक्षण किया।

एसओ भारत का मकसद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना है। एसओ भारत के एथलीटों को आईसलैंडर्स के नाम से मशहूर मुंबई सिटी के खिलाड़ियों के साथ समय बीताने का मौका मिला, जहां उन्होंने अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।

ट्रेनिंग सेशन के बाद मुंबई सिटी की टीम ने एसओ भारत के एथलीटों को टीम खिलाड़ियों के हस्ताक्षर की हुई जर्सी भेंट की।

मुंबई सिटी के टीम को आईएसएल के छठे सीजन में अपना अगला मुकाबला 27 नवंबर को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के साथ खेलना है।

Created On :   20 Nov 2019 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story