वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अहम साबित होंगे धोनी: प्रसाद

Mahendra Singh Dhoni is an important part of the indian team in the World Cup: MSK Prasad
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अहम साबित होंगे धोनी: प्रसाद
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अहम साबित होंगे धोनी: प्रसाद
हाईलाइट
  • प्रसाद ने कहा
  • इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप 2019 के लिए महेंद्र सिंह धोनी टीम का अहम हिस्सा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति के प्रमुख एम.एस.के प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि, 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप 2019 में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। बीते वर्षो में धोनी की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खामोश कर दिया है। 

प्रसाद ने कहा, धोनी ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रदर्शन किया है उससे एक बात साफ है। उन्होंने तय कर लिया है कि वह अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे। यह वो धोनी हैं जिन्हें हम जानते हैं। उन्होंने कहा, हम काफी खुश होंगे अगर धोनी इसी तरह अपनी बेखौफ बल्लेबाजी करते रहें। कई बार समय कम होने के कारण वह कम रन बना पाते हैं, लेकिन अब वह लगातार खेल रहे हैं तो आप उनमें बदलाव देख सकते हैं।

प्रसाद ने कहा, एक अहम बात यह है कि भारत जब वर्ल्ड कप के लिए जाएगा उससे पहले धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलेंगे। जहां वह 14-16 मैच खेलेंगे और यह सभी अच्छे मैच होंगे। इससे उन्हें अपनी फॉर्म को बनाए रखने में मदद मिलेगी जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर हासिल की है। मैं उनकी बल्लेबाजी से काफी खुश हूं। धोनी अगर इस वर्ल्ड कप में जाते हैं तो यह उनका चौथा वर्ल्ड कप होगा।

Created On :   12 Feb 2019 3:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story